ताज़ा ख़बरें

दरभंगा हाउस के समक्ष ठेका मजदूरों ने किया प्रदर्शन

रांची- 06 जनवरी। रांची सीसीएल मुख्यालय दरभंगा हाउस के समक्ष शनिवार को ठेका मजदूरों ने आक्रोष पूर्ण प्रदर्शन किया। ठेका मजदूरों ने केंद्र सरकार के न्यूनतम मजदूरी 628 रुपया भुगतान करने की मांग को लेकर यह प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रबंधन के विरोध में मजदूरों ने जमकर नारेबाजी की।

इसका नेतृत्व एटक के महासचिव अशोक यादव,भाकपा राज्य सचिव महेंद्र पाठक,जिला सचिव अजय सिंह कर रहे थे। मौके पर एटक के महासचिव अशोक यादव ने कहा कि दरभंगा हाउस के पदाधिकारी एवं ठेकेदारों के मिली भगत से केंद्र सरकार के निर्धारित न्यूनतम मजदूरी को भी मजदूरों को भुगतान नहीं किया जा रहा है।

मजदूरों को ना तो अभी तक पहचान पत्र दिया गया। ईएसआई,इपीएफ के पहचान पत्र किसी को नहीं मिला। राज्य सरकार की ओर से भी न्यूनतम मजदूरी मजदूरों को नहीं दिया जा रहा है। न्यूनतम मजदूरी की मांगे नहीं माने जाने पर 20 मजदूरों को काम से हटा दिया गया। अगर समय रहते प्रबंधन मजदूरों की समस्या का समाधान नहीं किया, तो आगे बड़ी लड़ाई लड़ी जाएगी। भाकपा के प्रदेश सचिव महेंद्र पाठक ने कहा कि पूरे सीसीएल क्षेत्र में भ्रष्टाचार का अड्डा बन चुका है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button