ताज़ा ख़बरें

दंगा कराने वाले विपक्ष को दंगल रास नहीं आ रहा : अनुराग ठाकुर

बागपत, 27 नवंबर। भारतीय जनता पार्टी उत्तर प्रदेश के सह चुनाव प्रभारी और केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण और खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने शनिवार को कहा कि विपक्षियों को दंगे की जगह दंगल का आयोजन रास नहीं आ रहा है। उन्हें खेल एवं खिलाड़ियों को प्रोत्साहन अच्छा नहीं लग रहा है। बागपत में सांसद खेल स्पर्धा के तहत आयोजित दंगल प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने कहा कि पूर्व की सपा सरकार ने खेलों और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की दशा में कोई काम नहीं किया। अब जब भारतीय जनता पार्टी के सांसद खेल स्पर्धा करा रहे हैं तो उन्हें अच्छा नहीं लग रहा है। उन्होंने समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव से सवाल किया कि अगर सांसद अपने क्षेत्र के खिलाड़ियों को आगे बढ़ा रहे हैं तो इसमें खराबी क्या है ?

केंद्रीय मंत्री ठाकुर ने कहा कि अखिलेश जी आप प्रदेश में दंगा कराते थे, हम दंगल कराते हैं। हर कोई अब दंगा नहीं, बल्कि दंगल चाहता है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव इन सांसद खेल स्पर्धाओं पर सवाल उठाते हैं लेकिन उनको सोचना चाहिए कि ऐसी ही प्रतियोगिताओं से प्रतिभाएं निकलती हैं। उन्हें प्रोत्साहन मिलता है तो वे पदक जीतकर देश और प्रदेश का मान बढ़ाती हैं।

भाजपा नेता ने कहा कि अगर आप पदक विजेताओं को देखेंगे तो पाएंगे कि वह बहुत संपन्न घरों से नहीं हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के युवा जिनके सीने में आगे बढ़ने की ललक है, कुछ कर दिखाने और हासिल करने का जज्बा है, ऐसे ही लोग भारत के लिए पदक जीत रहे हैं। उन्होंने कहा कि हम ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभा खोजने आएंगे। उन्हें चुना जाएगा, परखा जाएगा, पॉलिश किया जाएगा और हीरे में बदलने में सक्षम बनाया जाएगा, ताकि वे भारत का नाम रोशन कर सकें।

अनुराग ठाकुर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार ने खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए अभियान चलाकर काम किया है। ओलंपिक और अन्य अंतरराष्ट्रीय स्पर्धाओं में भारत की झोली में आये पदक इसको प्रमाणित करते हैं। उन्होंने कहा कि इन खेल स्पर्धाओं में जीतने वालों को साई (स्पोर्ट्स अथॉरिटी आफ इंडिया) के कोच से दो सप्ताह की ट्रेनिंग सरकार अपने खर्चे पर कराएगी और उनको आगे बढ़ाया जाएगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button