बिहार

तेजस्वी ने किया विधानमंडल मानसून सत्र का बहिष्कार, 29 को धरना देंगे

पटना- 28 जून। बिहार विधानमंडल मानसून सत्र के तीसरे दिन अग्निपथ योजना पर हो रहे हंगामे के बीच मंगलवार को अग्निपथ योजना का विरोध कर रहे राष्ट्रीय जनता दल ने बिहार विधानमंडल के सत्र बहिष्कार की घोषणा की। साथ ही बुधवार को विपक्षी दलों के सदस्य विधानमंडल में कर्पूरी ठाकुर की प्रतिमा के समक्ष धरना देंगे। विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने अग्निपथ योजना की कमियों को गिनाते हुए कहा कि लोकतंत्र के मंदिर में जब तक हमारी बातों को नहीं सुना जाएगा तब तक हम सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेंगे। सदन के भोजनावकाश के बाद के दूसरे सत्र का हम बहिष्कार करते हैं। साथ ही बुधवार को कर्पूरी ठाकुर के मूर्ति के सामने विरोध स्वरूप धरना देंगे।

सत्ता पक्ष पर तानाशाह रवैया अपनाने का आरोप लगाते हुए तेजस्वी ने कहा कि हम सदन चलने देना चाहते हैं लेकिन सत्ताधारी दल सदन चलने नही देना चाहते हैं। अग्नि पथ योजना को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का स्टैंड क्या है ये साफ़ होना चाहिए। यह विपक्ष को जानने का पूरा अधिकार है। उनके सहयोगी दल ने ही सरकार और मुख्यमंत्री पर गम्भीर आरोप लगाए हैं, ऐसे में इन मुद्दों पर नीतीश कुमार को अपनी स्थिति साफ़ करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि हमारे सवालों का जवाब देने के बदले सत्ता पक्ष की ओर से सदन चलाने में गम्भीरता नहीं दिखाई जा रही है।हम इसका विरोध कर रहे हैं।

उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष का कहना है कि अग्निपथ योजना का मुद्दा केन्द्र का है लेकिन इससे बिहार के युवाओ का भी भविष्य जुड़ा हुआ है। इस आंदोलन में कई छात्रों पर मामला दर्ज किया गया है, बिहार के कई कोचिंग सेंटर को परेशान किया जा रहा है. हमारी मांग है कि उन पर दर्ज मुक़द्दमे को वापस लिया जाये। अगर अग्निवीर योजना इतनी अच्छी है तो ये सिर्फ़ सैनिक पर क्यों लागू किया जा रहा है बड़े अधिकारियों पर क्यू नही लागू किया जा रहा है। क्या जो नियमित सेना के जवान को फ़ायदा मिलता है वही फायदा इन्हें मिलेगा। इसी बात की चर्चा हम सदन में चाहते थे। सदन में अग्निपथ पर चर्चा होनी चाहिए। हम सदन में इस बात की चर्चा करना चाहते हैं। लेकिन हमारी माँग को नामंज़ूर कर दिया जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button