
तीन करोड़ रुपये कीमत की सुपारी बरामद, ट्रक चालक और सह चालक गिरफ्तार
कोकराझार (असम)- 18 मई। कोकराझार जिलांतर्गत गोसाईगांव के श्रीरामपुर में पुलिस ने छापामार कर एक ट्रक को जब्त किया है। ट्रक से म्यांमार से लायी गयी लगभग 3 करोड़ रुपये मूल्य की सुपारी बरामद किया गया है।
पुलिस ने बुधवार को बताया है कि गुप्त सूचना के आधार पर राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे खड़े एक दस चक्का ट्रक (जेके-22बी-6038) की तलाशी ली गयी। ट्रक से भारी मात्रा में सुपारी मिलने के बाद उसे जब्त कर लिया गया। ट्रक में म्यांमार से लायी गयी 78 बोरे में करीब 5460 किग्रा सुपारी बरामद किया गया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया है कि सुपारी को पड़ोसी देश म्यांमार से मणिपुर लाया गया, जहां से उसे देश के अन्य हिस्सों में भेजा गया था। पुलिस ने ट्रक चालक और सह चालक को गिरफ्तार कर लिया है। जिनकी पहचान जम्मू कश्मीर निवासी मोजामिल अहमद (29) और साकुब गुहीर (18) के रूप में की गयी है। पुलिस ने इस संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज कर दोनों से पूछताछ आरंभ किया है।



