ताज़ा ख़बरें

तमन्ना भाटिया की बबली बाउंसर का ट्रेलर रिलीज, एक्शन अवतार में नजर आईं अभिनेत्री

अभिनेत्री तमन्ना भाटिया की अपनी आगामी फिल्म ‘बबली बाउंसर’ को लेकर चर्चा में है ।फिल्म बबली बाउंसर की कहानी एक महिला बाउंसर की जिंदगी पर आधारित है।फिल्म में तमन्ना टाइटल रोल बबली के किरदार में नजर आएंगी। इस फिल्म में फिल्म में तमन्ना के अलावा सौरभ शुक्ला, अभिषेक बजाज और साहिल वैद भी अहम रोल में हैं। सोमवार को मेकर्स ने इस फिल्म का शानदार ट्रेलर जारी कर दिया है। फिल्म के इस ट्रेलर में तमन्ना फर्राटेदार हरियाणवी बोलती नजर आ रही हैं। फिल्म में वह सौरभ शुक्ला की बेटी के किरदार में नजर आ रही हैं। ट्रेलर में सौरभ शुक्ला को एक ऐसे ट्रेनर के रूप में दिखाया गया है, जो लोगों को पहलवानी सिखाता है। उन्होंने अपनी बेटी को भी इसकी ट्रेनिंग दी। पहलवानी सीखने के बाद तमन्ना की चाल -ढाल भी मर्दों वाली हो जाती है, जिसके बाद बबली (तमन्ना भाटिया) की माँ और गाँव की महिलाओं को फ़िक्र होने लगती है कि उनसे शादी कौन करेगा ऐसे में बबली की मुलाक़ात एक लड़के से होती है, जिसके बाद बबली के सर पर नौकरी करने के भूत सवार हो जाता है और उन्हें बाउंसर की जॉब मिलती है। ट्रेलर में बबली को पहलवानी करने से लेकर एक्शन करने तक देखा जा सकता है।

फिल्म ‘बबली बाउंसर’ को फॉक्स स्टार स्टूडियोज और जंगली पिक्चर्स साथ मिलकर प्रोड्यूस करेंगे। वहीं फिल्म का निर्देशन महिला किरदारों को मजबूती से पर्दे पर दिखाने के लिए मशहूर निर्देशक मधुर भंडारकर कर रहे हैं। यह फिल्म इसी महीने 23 सितंबर को तीन भाषाओं हिंदी, तमिल और तेलेगु में रिलीज होगी ।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button