भारत

डाकिया घर-घर जाकर निःशुल्क बनाएंगे बच्चों का आधार कार्ड

मीरजापुर- 17 जुलाई। अब डाकिया पांच साल से कम उम्र के बच्चों का निःशुल्क आधार कार्ड घर-घर जाकर बनाएंगे। यही नहीं, आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए भी डाकघर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। यह काम भी डाकिया कर देगा। डाक विभाग ने इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक के माध्यम से सीईएलसी (चाइल्ड एनरोलमेंट लाइट क्लाइंट) सेवा शुरू की है। इससे इस सेवा की शुरूआत हुई है।

मोबाइल एप बनेगा सारथी

मोबाइल एप के माध्यम से पांच साल से कम उम्र के बच्चों का नया आधार बनवाने के लिए आधार नामांकन की शुरूआत की गई है। यह केवल संबंध प्रमाण पत्र (पीओआर) की सहायता से किया जा सकता है। इस सुविधा के लिए माता-पिता अपने आधार या अन्य किसी मान्य पहचान पत्र की सहायता से अपने बच्चे का आधार पंजीकरण घर बैठे डाकिया के माध्यम से करा सकते हैं। डाकिया वहीं पर आइपीपीबी मोबाइल हैंडसेट में इंस्टाल सीईएलसी एप के माध्यम से बच्चे की फोटो लेकर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी करेगा।

एनरोलमेंट आइडी कराएंगे उपलब्ध

पंजीकरण के बाद डाकिया एनरोलमेंट आइडी उपलब्ध कराएगा। आधार बन जाने पर यूआइडीएआइ की वेबसाइट पर जाकर बच्चे का आधार कार्ड डाउनलोड भी किया जा सकेगा। इसके लिए पचास रुपये शुल्क देना पड़ेगा। इसका सबसे अधिक फायदा ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को होगा।

संशोधन के लिए 50 रुपये देना होगा शुल्क

मीरजापुर मंडल के डाक अधीक्षक आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि अब आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन के लिए कहीं भी जाने की जरूरत नहीं है। घर बैठे ही डाकिया के माध्यम से सीईएलसी सेवा के तहत मात्र 50 रुपये (कर सहित) का निर्धारित शुल्क देकर आधार में मोबाइल नंबर अपडेशन आसानी से कराया जा सकता है। इससे कोरोना संक्रमण और भीड़-भाड़ से भी बचाव होगा।

स्कूली बच्चों के लिए लाभदायक

अभिभावकों का कहना है कि स्कूल में एडमिशन कराने के लिए आधार जरूरी है, ऐसे में अब भागदौड़ से मुक्ति मिलेगी और बच्चों के एडमिशन में भी दिक्कत नहीं होगी। इसके अलावा अन्य सरकारी योजनाओं के लिए भी यह लाभदायक साबित होगा।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button