
ताज़ा ख़बरें
टेड्रोस एडनॉम घेब्रेहेसुस दोबारा बने WHO प्रमुख
लंदन- 24 मई। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के प्रमुख पद के लिए टेड्रोस एडनॉम घेब्रेहेसुस को दूसरे कार्यकाल के लिए फिर से चुन लिया गया है। घेब्रेहेसुस लगातार दूसरी बार अगले पांच साल तक फिर से डब्ल्यूएचओ की कमान संभालेंगे।
संयुक्त राष्ट्र स्वास्थ्य एजेंसी के सदस्य देशों ने मंगलवार को टेड्रोस एडनॉम घेब्रेहेसुस को एक बार फिर से डब्ल्यूएचओ का प्रमुख चुना। निर्विरोध निर्वाचित होने की घोषणा के बाद टेड्रोस अत्यंत भावुक हो गये। इथोपिया की पूर्व सरकार में मंत्री रह चुके हैं ट्रेड्रोस अब तक के इकलौते डब्ल्यूएचओ चीफ हैं, जो प्रैक्टिस करने वाले डॉक्टर नहीं है। उन्हें चीन समर्थक माना जाता है। कोरोना महामारी के दौरान उनपर चीन के खिलाफ सख्त कदम उठाने से बचने के भी आरोप लगे थे।



