
झारखंड में मॉब लिंचिंग विधेयक पास, सीएम ने जताई खुशी
रांच- 21 दिसम्बर। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मॉब लिंचिंग के खिलाफ लाये गए विधेयक को विधानसभा से पास होने पर खुशी जताई है। मुख्यमंत्री सदन के बाहर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
उन्होंने कहा कि समय समय पर ऐसी घटनाएं असामाजिक तत्वों के द्वारा की जाती रही है। इसके रोकथाम के लिए कानून बनाना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कई बार घटनाएं असाधारण तरीके से हमारे बीच आ जाते हैं। उन्होंने इस विधेयक को पास होने पर खुशी जताते हुए कहा कि अब लोग निर्भिक और निडर होकर अपने कार्य करें।
उन्होंने कहा कि राज्य के अंदर सभी समाज, सभी वर्ग के लोग शांति और सौहार्द पूर्ण तरीके से रहें। यह सब का दायित्व दायित्व बनता है। सभी लोग यही चाहते हैं। उन्होंने कहा कि कभी-कभी असामाजिक तत्व जिनका ना नाम होता है, ना पहचान होता है। वे अपनी हरकतों से बाज नहीं आते। आम लोगों को काफी तकलीफ देने का काम करते हैं। इसमें कोई भी हो सकता है। इसलिए राज्य के अंदर शांति, सौहार्द और भाईचारे का वातावरण रहे। इसके लिये सरकार ने कुछ कानून बनाएं। इनमें से एक विधेयक मॉब लीचिंग आज पारित किया गया। उल्लेखनीय है कि इससे पहले राजस्थान और पश्चिम बंगाल में भी मॉब लिंचिंग कानून बन चुका है।



