ताज़ा ख़बरें

झारखंड में तेज आंधी एवं बारिश का कहर, रेड अलर्ट जारी

रांची- 20 अगस्त। राजधानी रांची में शनिवार को तेज आंधी के साथ हुई बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। जगह-जगह पेड़ उखड़ गए हैं। बिजली के तारों को नुकसान हुआ है। रांची के दो मुख्य सड़कों पर पेड़ टूटकर गिरने से यातायात प्रभावित है। कई इलाकों में शुक्रवार रात से ही बिजली गुल है। कई घरों में पानी घुस गया है। कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट रद्द कर दी गई है। ने अगले 48 घंटों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है।

विमान सेवा पर असर—

मूसलाधार बारिश के चलते कोलकाता से रांची आने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6ई421 रद्द कर दी गई है। इसके चलते यात्रियों को असुविधा हुई। प्रबंधन पर निर्देश पर इंडिगो की दिल्ली 6ई5037 एवं पुणे 6ई7561 फ्लाइट डायवर्ट कर दी गई है। बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पर विजिबिलिटी 390 मीटर पहुंच गई है, जो विमान सेवा संचालन के लिए कम है।

झारखंड में 25 अगस्त तक होगी बारिश—

मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड में 25 अगस्त तक बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 70 से 200 मिमी तक वर्षा हो सकती है। अभिषेक आनंद ने बताया कि झारखंड के चतरा, पूर्वी सिंहभूम और कोडरमा जिलों में जोरदार बारिश हो सकती है। उन्होंने कहा कि इन जिलों में मेघ गर्जन के साथ आकाशीय बिजली भी गिर सकती है। इस दौरान तेज हवाएं भी चलेंगी। हवाओं की गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे तक हो सकती है।

बालासोर से 200 किमी दूर स्थित है निम्न दबाव—

मौसम केंद्र के प्रभारी अभिषेक आनंद ने बताया कि निम्न दबाव बालासोर से 200 किमी दूर स्थित है। यह बंगाल की खाड़ी होते हुए झारखंड आयेगा। यहां से छत्तीसगढ़ की ओर जायेगा। इस कारण राज्य के कई इलाकों में 20 अगस्त को हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 21 अगस्त को इसका आंशिक असर होगा। 22 को राज्य के कुछ स्थानों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। 23 को एक बार कहीं-कहीं तेज बारिश होगी। बारिश के कारण तापमान में गिरावट आयेगी।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button