भारत

झारखंड में कोरोना के 145नए मामले, सबसे अधिक 76 रांची में

रांची, 8 नवम्बर। झारखंड की राजधानी रांची में सोमवार सुबह तक पिछले 24 घंटों में कोरोना के 14 नए मरीज मिले हैं। यह संख्या राज्य में किसी भी जिले में मिले मरीजों में सबसे अधिक है। इनको मिलाकर राज्य में कोरोना के कुल 145 सक्रिय मामलों में अकले रांची के 76 हो गये हैं। संतोष की बात है कि इस दौरान राज्य में कोरोना से एक भी मरीज की मौत नहीं हुई है। बताया गया कि राज्य में कोरोना से 13 और लोग स्वस्थ हुए हैं। पूरे राज्य में मिलने वाले नये मरीजों की संख्या 18 है।

स्वास्थ्य विभाग के अनुसार रांची से 14 के अलावा गढ़वा से दो और पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर ) तथा धनबाद से एक-एक नये मरीज की पहचान हुई है। इन नये मरीजों के साथ राज्य में कोरोना संक्रमित लोगों की संख्या तीन लाख, 48 हजार, 882 हो गई है। इनमें से तीन लाख,43 हजार, 599 मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक राज्य में पांच हजार, 138 मरीजों को इस महामारी में अपनी जान गंवानी पड़ी है। कोरोना का पता लगाने के लिए जांच जारी है। रविवार तक कुल एक करोड़, 62 लाख, 48 हजार, 279 सैंपल की जांच की गयी है। झारखंड में कोरोना की रिकवरी रेट 98.48 प्रतिशत है, जबकि मृत्यु दर 1.47 प्रतिशत है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button