भारत

झारखंड में कांग्रेस ने निकाला विरोध प्रदर्शन मार्च, अविनाश पांडेय ने कहा- राहुल गांधी की धार्मिक सदभाव और सर्वधर्म सम्मान से घबरा गई है भाजपा

रांची- 06 अक्टूबर। भाजपा के अधिकारिक ट्विटर हैंडल पर कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी की खराब छवि को प्रदर्शित करने के खिलाफ कांग्रेस ने मार्च निकाला। शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस के तत्वावधान में प्रदेश मुख्यालय रांची से सुभाष चौक, कचहरी चौक होते हुए राजभवन तक पैदल मार्च निकाल कर इस घटना के खिलाफ जोरदार तरीके से विरोध -प्रदर्शन किया।

मौके पर झारखंड कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा को यह जवाब देना चाहिए कि भारतीय राजनीत को गिराने के लिए कौन सी मंजिल तक ले जाना चाहते हैं। सुचिता की कसमें खाने वाली भाजपा वादों की तरह कसमें भी भूल गई। राहुल गांधी की धार्मिक सदभाव एवं सर्वधर्म सम्मान से भाजपा घबरा गई है। भारत जोडो यात्रा की कामयाबी के बाद राहुल गांधी देश के एक मात्र सर्वमान्य नेता के रूप में उभरे हैं। देश में भाजपा के नफरत के बाजार के बीच उन्होंने जो मोहब्बत की दुकान खोली है। उससे भाजपा बैचेन होकर इस तरह की निंदनीय और अक्षमनीय काम कर रही है और इसका माकुल जवाब 2024 में देश की जनता भाजपा को देने का काम करेगी।

मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने कहा कि कर्नाटक में बजरंगबली के गदे की मार इतनी तीव्र थी कि भाजपा की दिमागी संतुलन बिगड़ गयी। आज पूरी भाजपा हताश और निराश हो गई। राहुल गांधी के जरिये जिस दिन से सिख धर्म के विश्व प्रसिद्ध स्थान सच्चखंड श्रीहर मंदिर साहिब में सेवा किया, इससे भाजपा में बैचेनी और बढ़ गया है। राहुल गांधी वह व्यक्ति हैं जिसने अपनी दादी और पिता को हत्याओं के कारण खोया है। लेकिन तुक्ष राजनीति लाभ उठाने के लिए उनकी एसपीजी सुरक्षा तक वापस ले ली गई। क्योंकि राहुल गांधी भाजपा के सबसे कटर आलोचक है, जो उनकी नफरत भरी विचार-धारा के मूल पर हमला करते हैं। यही कारण है कि भाजपा उनके चित्र को बदनाम करने का दिन-प्रतिदिन नये-नये हथकंडे अपनाती रहती है। ताकि बेरोजगारी, महंगाई, देश की गिरती अर्थव्यवव्स्था से जनता की ध्यान को भटकाया जा सके।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button