ताज़ा ख़बरें

जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी 2023 से बंद करेगी बेबी पाउडर की बिक्री

नई दिल्ली- 12 अगस्। देश और दुनिया में करोड़ों मां ने कभी ना कभी अपने बच्चों को जॉनसन एंड जॉनसन का टेल्कम बेस्ड बेबी पाउडर लगाया होगा। लेकिन, कंपनी ने अगले साल 2023 से अपनी पॉपुलर टेल्कम बेस्ड बेबी पाउडर को नहीं बेचने का फैसला किया है।

ब्रिटेन की इस दिग्गज कंपनी जॉनसन एंड जॉनसन के प्रोडक्ट्स को दुनियाभर में छोटे बच्चों के लिए बहुत सुरक्षित माना जाता था। भारत में भी इस कंपनी के प्रोडक्ट्स बहुत पॉपुलर हैं। लेकिन, अगले साल यानी 2023 से आपको भारतीय बाजार में भी इस कंपनी का टेल्कम बेस्ड बेबी पाउडर नहीं मिलेगा।

जॉनसन एंड जॉनसन ने दो साल से ज्यादा समय से अमेरिका और कनाडा के बाजार में इस टेल्कम बेबी पाउडर की बिक्री को रोक रखा है। मौजूदा समय में इस कंपनी के खिलाफ करीब 38 हजार से ज्यादा मामले चल रहे हैं। दरअसल कई महिलाओं ने दावा किया कि बेबी टेल्कम पाउडर को यूज करने के बाद उन्हें ओवेरियन कैंसर हो गया।

क्या होता है टेल्कम—

कंपनी के बेबी पाउडर में यूज होने वाला टेल्कम (टैल्क) दुनिया का सबसे सॉफ्ट मिनरल है, जो दुनिया के कई देशों में बनाया जाता है। पेपर, प्लास्टिक्स और फार्मास्यूटिकल्स सहित कई इंडस्ट्रीज में इसका बहुत उपयोग होता है। इस पाउडर का उपयोग नैपी रैश और दूसरी तरह के पर्सनल हाइजीन में होता है। हालांकि, इसमें कई बार एसबस्टस मिला होता है, जो शरीर में कैंसर पैदा कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि अमेरिकन रेग्युलेटर्स ने भी दावा किया था कि उन्हें जॉनसन एंड जॉनसन कंपनी के टेल्कम बेस्ड बेबी पाउडर में कैंसर पैदा करने वाले तत्व मिले हैं। हालांकि, कंपनी ने इन आरोपों का खंडन किया था, जबकि उत्तरी अमेरिका में बिक्री में गिरावट के चलते अपने प्रोडक्ट को हटा लिया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button