ताज़ा ख़बरें

जेलेंस्की ने मोदी से की फोन पर बात, ‘शांति फॉर्मूला’ पर भारत के समर्थन की जताई उम्मीद

कीव/नई दिल्ली- 27 दिसंबर। यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने जी-20 में भारत की सफल अध्यक्षता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को फोन करके शुभकामनाएं दी। जेलेंस्की ने एक ट्वीट में बताया कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सोमवार को बात की। उन्होंने कहा कि वह अपने शांति फार्मूले को आगे बढ़ाने के लिए भारत की भागीदारी की उम्मीद कर रहे हैं।

जेलेंस्की ने अपने ट्वीट में कहा कि मैंने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से फोन पर बात की और जी-20 की सफल अध्यक्षता की कामना की। इसी मंच पर मैंने शांति फार्मूले की घोषणा की और अब मैं इसे आगे बढ़ाने में भारत की भागीदारी की उम्मीद करता हूं। मैं मानवीय सहायता और संयुक्त राष्ट्र में समर्थन के लिए भी धन्यवाद देता हूं।

फरवरी में यूक्रेन संघर्ष शुरू होने के बाद से मोदी ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के साथ-साथ जेलेंस्की से भी कई बार बात की। इससे पहले 4 अक्टूबर को जेलेंस्की के साथ मोदी की फोन पर बातचीत हुई थी। इस दौरान मोदी ने कहा था कि कोई सैन्य हल नहीं हो सकता है और भारत किसी भी शांति प्रयास में योगदान देने के लिए तैयार है।

रूस-यूक्रेन युद्ध पर भारत का नजरियाः भारत ने अभी तक यूक्रेन पर रूसी आक्रमण की निंदा नहीं की है। हमारा देश इस बात पर कायम है कि इस मुद्दे का समाधान कूटनीति और बातचीत के माध्यम सेकिया जाना चाहिए।

इस बीच, राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने दावा किया कि यूक्रेन में युद्ध को समाप्त करने के लिए रूस बातचीत को तैयार है। यह बयान ऐसे समय में आया है जब रूस की ओर से यूक्रेन पर नए हमले किए जा रहे हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button