
जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल गया में जीवंत विज्ञान प्रदर्शिनी प्रतियोगिता BEAMS:2022 का आयोजन
गया- 28 फरवरी। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल गया के प्राँगण में ‘राष्ट्रीय विज्ञान दिवस’ के उपलक्ष्य में 28 फरवरी 2022 को आईएपिटि- एशियन फिजिक्स ओलिम्पियाड सेल द्वारा जीवंत विज्ञान प्रदर्शिनी BEAMS: 2022 (के पी मेमोरियल बिहार पर्यावरण, कृषि,गणित और विज्ञान-तकनीक:- 2022) प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें पटना-गया एवं आसपास के क्षेत्रों के विभिन्न विद्यालयों के छात्रों ने अपने मेंटर शिक्षकों की देखरेख में लगभग एक सौ से ज्य़ादा प्रभावशाली जीवंत वैज्ञानिक मॉडलों जिसमें वैज्ञानिक रचनात्मकता को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न प्रकार के साइंस-प्रोजेक्ट का प्रणयन कर प्रतिभाग किया। तदुपरांत निर्णायक मंडल के द्वारा प्रतिभागियों की गतिविधियों व निर्मित प्रोजेक्टों इत्यादि का अवलोकन व मूल्याँकन करने के बाद उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-समूहों को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल हुए होमी भाभा विज्ञान केंद्र,मुंबई के वैज्ञानिक डॉ प्रवीण पाठक ने प्रतिभागियों के प्रयासों की ख़ूब सराहना की व उन्हें इन वैज्ञानिक रचनाशीलताओं को और संवर्धित करते रहने के लिये प्रोत्साहित किया। उन्होंनें इस अवसर पर जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल,गया के शिक्षकों के अलावे विभिन्न विद्यालयों से आये प्रतिभागियों व सम्बन्धित शिक्षकों की वैज्ञानिक सूझ बूझ की भी ख़ूब प्रशंसा की। डॉ प्रवीण ने छात्रों को वैज्ञानिक प्रयोगों को स्मार्ट फोन की मदद से आसानी से करने से सम्बन्धित व उनके द्वारा प्रतिपादित एक स्मार्ट हब प्रायोगिक शृंखला की भी जानकारी दी। उन्होंनें इसके लिये विशेष तौर पर तैयार किये गये अपने कीट से भी छात्रों,शिक्षकों व अभिभावकों को अवगत करवाया, इस कीट की एक कॉपी भी विद्यालय को प्रदान की। जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल गया में आयोजित विज्ञान प्रदर्शिनी प्रतियोगिता का शुभारंभ अन्य अतिथियों के साथ विद्यालय के प्राचार्य डॉ. एच के पाण्डेय जी के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। प्राचार्य ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि विज्ञान वह व्यवस्थित ज्ञान या विद्या है जो विचार,अवलोकन,अध्ययन और प्रयोग से मिलती है,जो किसी अध्ययन के विषय की प्रकृति या सिद्धान्तों को जानने के लिये किये जाते हैं। तथा जी.डी. गोयनका पब्लिक स्कूल गया के एक मूल मंत्र में यह भी शामिल है कि हम अपने छात्रों व शिक्षकों में विज्ञानिक चेतना जगाते हुए इनके सकारात्मक प्रभावों के द्वारा समाज में जागरूकता लाएं।
अपने संबोधन में विद्यालय के निदेशक व प्रसिद्ध शिक्षाविद डाँ सी बी सिंह विज्ञान के प्रयोगों द्वारा रोजमर्रा के जीवन में आये बदलाव व सुविधओं की ओर ध्यान खिंचते हुए कहा कि हमारी आज की पीढ़ी के बच्चों व शिक्षकों में वैज्ञानिक सोंच विकसित करने की अतिआवश्यकता एवं हमारा यह विद्यालय आज की अकादमिक जरूरतों को ध्यान में रखते हुए हर संभव प्रयास करने में लगा हुआ है। इसमें हमें हमारे अभिभावकों का भी पूर्ण सहयोग मिल रहा है। कार्यक्रम के अंतर्गत छात्र-छात्राओं ने वैज्ञानिक रचनात्मकता को प्राथमिकता देते हुए विभिन्न प्रकार के साइंस-प्रोजेक्ट पोस्टर मेकिंग,तार्किक खेल,पीपीटी प्रश्नोत्तरी का प्रणयन कर प्रतिभाग किया।
इस अवसर पर जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में अभिभावकों के लिये विशेषज्ञों द्वारा बच्चों की देखभाल किये जाने से सम्बन्धित एक विस्तृत अभिभावक परामर्श कार्यशाला का आयोजन तथा अंत में एक प्रश्नोत्तरी ओपन हाउस कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। अभिभावक परामर्श कार्यशाला में विशेषज्ञ के तौर पर डॉ राकेश बिहारी मिश्रा ने अभिभावकों को पैरेन्टिंग से सम्बन्धित कई महत्वपूर्ण बातें बतायीं व टिप्स दिये। ओपन हाउस को समय समय पर प्राचार्य व निदेशक ने भी संबोधित किया व अभिभावकों की शंकाओं का समाधान किया। इसी दिन जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल में प्रसिद्ध क्रिकेटर विश्वजीत मुखर्जी की देखरेख में एक क्रिकेट एकेडमी का भी उद्घाटन किया गया जिसमें बच्चों व अभिभावकों ने बहुत रुचि के साथ अपने बच्चों के निःशुल्क नामांकन का लाभ उठाया।



