
जिलानी हीरो एजेंसी हर बाईक की खरीदारी पर दे रहा धमाकेदार उपहार, ऑफर शिविर का उद्घाटन

मधुबनी। बिस्फी प्रखंड क्षेत्र के बांका गांव स्थित जिलानी हीरो एजेंसी द्वारा धनतेरस,दिपावली एवं छठ महापर्व को लेकर धमाकेदार ऑफर शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सोमवार को जिलानी हीरो एजेंसी के डायरेक्टर हाजी तकी हैदर जिलानी ने फीता काट कर किया। धमाकेदार ऑफर शिविर आयोजन के सम्बंध में बाते हुए एजेंसी के संचालक आरिफ जिलानी अम्बर ने बताया कि धनतेरस,दिपावली एवं छठ महापर्व के मद्देनजर जिलानी हीरों एजेंसी ने हिरो की हर बाईक एवं स्कूटी पर दो हजार से साढ़े बारह हजार तक का छूट दे रही है। जबकि पांच सौ रुपए से 50 हजार रुपए तक का स्केच कुपन भी दिया जा रहा है। जिसमें स्केच कुपन में कोई न कोई उपहार सुनिश्चित है। तथा न्यूनतम तीन हजार से पांच हजार रुपए के डाउन पेमेंट पर आसान किस्तों में गाड़ी फाइनेंस की भी सुविधा दी जा रही है। श्री अम्बर ने बताया कि ये सभी ऑफर छठ के महापर्व तक दिया जाएगा। मौके पर पूर्व उप प्रमुख मो मोहीउद्दीन,बेचन यादव,आषिफ जिलानी,लाल साह,मो कमालउद्दीन,बेचन साह,हाजी नूर हसन,मो जसीम परसौनी,जकी अहमद पम्मू,मो राजा,नवल किशोर यादव,मुन्ना राम,शत्रुघ्न सिन्हा,फखरूल इस्लाम मुन्ना,पत्रकार राकेष यादव,मो मुन्ना आदि उपस्थित थे।



