
ताज़ा ख़बरें
जम्मू-कश्मीर में 771 नए कोरोना मामलों की पुष्टि, सात की मौत
जम्मू-08 फरवरी। जम्मू-कश्मीर में एक बार फिर कोरोना मामलों में कमी आई है। मंगलवार को प्रदेश में कोरोना के 771 मामले सामने आए हैं। इस दौरान प्रदेश में कोरोना से सात मौतें हुई हैं। मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग के बुलेटिन में बताया गया कि ताजा मामलों में से जम्मू संभाग से 408 और कश्मीर घाटी से 363 मामले दर्ज किए गए हैं। राज्य में अब तक कोरोना के मामलों की संख्या बढ़कर 4 लाख 48 हजार 105 तक पहुंच गई है। जम्मू-कश्मीर में आज कोरोना वायरस से सात मौतें हुई हैं जिससे प्रदेश में अब तक कोरोना से मरने वालों की संख्या 4,728 हो चुकी है।
इसके साथ ही मंगलवार को कोरोना से 3,330 लोग ठीक होकर प्रदेश के विभिन्न अस्पतालों से अपने घरों को लौट गए। राज्य में अब तक 4,31,109 लोग ठीक हो चुके हैं। जम्मू-कश्मीर में अब सक्रिय मामलों की संख्या भी घटकर 12,358 तक पहुंच गई है।



