
जदयू के जिला कार्यकारिणी की बैठक मेंं आपस में उलझे जिला स्तरीय नेता
गोपालगंज- 20 फ़रवरी। जदयू के जिला कार्यकारिणी की बैठक में वरिष्ठ और कनीष्ठ को लेकर जिले के नेताओं ने जमकर बवाल काटा। इस दौरान मंत्री सुनील कुमार भी बैठक में मौजूद रहे। दरअसल संबोधन के दौरान प्रमोद कुमार पटेल ने कहा कि सभा को पहले वरीय नेता संबोधित करेंगे। इस बात का अरविंद पटेल ने विरोध किया। जिसको लेकर नेताओं ने आपस में जमकर बवाल शुरू कर दिया।
जदयू के कार्यकर्ता आपस में ही उलझ गए।इस दौरान बैठक में ही शोरगुल होने लगा। जिसपर जिला अध्यक्ष आदित्य शंकर,पूर्व जिला अध्यक्ष सदानंद सिंह, जदयू नेता मिथिलेश कुमार राय आदि नेताओं ने मामले को शांत कराने में लगे रहे। इस घटना के साथ ही जिला जदयू की अंतर कलह एक बार फिर उभरकर सामने आ गई। बैठक में उस वक्त काफी हंगामा हो गया जब मुख्य प्रवक्ता प्रमोद कुमार पटेल ने किसी बात को लेकर विरोध दर्ज किया ।जिसके बाद जमकर बवाल देखने को मिला इस दौरान मंच पर मंत्री सुनील राम मौजूद थे तथा जिला अध्यक्ष आदित्य शंकर शाही और जदयू के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह भी मौजूद रहे जिसके बाद इन सभी लोगों ने मोर्चा संभाला और किसी तरह मामले को समझा-बुझाकर शांत कराया।
दरअसल अध्यक्ष के संबोधन के बाद उपाध्यक्ष को बोलने का अवसर मंच संचालक के द्वारा दिया गया जिसको लेकर प्रमोद पटेल ने विरोध जताया और कहा कि पहले सीनियर नेताओं को बोलने का अवसर देना चाहिए। जिसको लेकर एक कार्यकर्ता ने प्रमोद पटेल के बातों को काटना शुरू किया और इसी बात पर बवाल हो गया। इस मामले में जब मंत्री सुनील कुमार से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि संगठन में सब को बोलने का स्वतंत्र अधिकार है और जब कई लोग बैठकर अपने विचारों का आदान प्रदान करते हैं तो थोड़ा आवाज भी होता है।परंतु यह कोई बहुत बड़ी बात नहीं थी।समझा-बुझाकर सब को मना लिया गया है और जदयू परिवार संगठन को मजबूत करने के लिए एकजुट होकर काम करेगा।



