
छत्तीसगढ़: मूर्ति विसर्जन जुलूस में गांजे से भरी तेज रफ्तार गाड़ी ने 15 से अधिक लोगों को कुचला, एक की मौत
छत्तीसगढ़। रायगढ़ के जसपुर के पत्थलगांव में तेज रफ्तार एक अवैध गांजे से भरी कार ने पन्द्रह से अधिक लोगों को कुचल दिया है। जिसमें एक व्यक्ति की मौत घटनास्थल पर हो जाने की खबर है। जानकारी के अनुसार ये लोग विजयदशमी के अवसर पर मूर्ति विसर्जन के जुलूस में शामिल थे। वहीं दुर्घटना के बाद का पूरे इलाके में तनाव की स्थिति हो गई। आक्रोशित लोगों ने कई गाड़ियों में आग लगा दी। तथा गाड़ी चालक की जमकर पिटाई की। घटना के बाद पूरे शहर में आक्रोश व्यक्त है। तथा आक्रोशित लोग पत्थलगांव थाने में प्रदर्शन कर रहे हैं। इस घटना की वीडियो भी सामने आयी है। जिसमें कार लोगों को पीछे से आकर कुचलते हुए दिख रही है। मिली जानकारी के मुताबिक मूर्ति विसर्जन के दौरान तेज रफ्तार से गाड़ी जुलूस में चल रहे लोगों की तरफ पीछे से अचानक आ गई। मरने वाले युवक की पहचान गौरव अग्रवाल के नाम से हुई है। इस दुर्घटना में पन्द्रह लोग गंभीर तौर पर जख्मी हो गए हैं। लोगों का आरोप है कि दुर्घटना को अंजाम देने वाली गाड़ी में गांजा भरी हुई थी। हालांकि,पत्थलगांव के एसडीओपी ने कहा है कि अभी इस मामले की जांच की जा रही है। ईधर इस दुर्घटना के बाद पुलिस ने दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। तथा छत्तीसगढ़ के सीएम के सख्त आदेश के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
वहीं छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भपेश बघेल ने इस हादसे दुख जताया है। उन्होंने घटना को लेकर पुलिस को सख्त जांच के निर्देश दिए है। वहीं इस हादसे को लेकर एक जांच टीम भी गठित की गई है। मुख्यमंत्री ने हादसे के दौरान लापरवाही बरतने वाले पुलिस अधिकारी पर कार्रवाई के आदेश दिए हैं।



