
BIHAR:- छत गिरने से वाल्मीकिनगर थानाध्यक्ष शशि शेखर चौहान की मौत
बगहा/वाल्मीकिनगर- 25 मार्च। बिहार के बगहा पुलिस जिला अंतर्गत वाल्मीकि नगर थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष शशि शेखर चौहान की मौत छत पर से गिरने से हो गयी है। वह शनिवार की सुबह थाना परिसर में गिरे पड़े थे, उन्हें गंभीर स्थिति में अनुमंडलीय अस्पताल बगहा लाया गया, जहां चिकित्सको ने मृत घोषित कर दिया।
घटना की पुष्टि बगहा पुलिस अधीक्षक किरण कुमार गोरख जाधव ने कर दी है, उन्होंने बताया कि निवर्तमान थानाध्यक्ष शशि शेखर कुछ दिनों से बीमार चल रहें थे, जिनका बाहर कहीं पर ईलाज चल रहा था। आगे बताया कि दो दिन पूर्व उनका स्थानांतरण मध्य निषेध शाखा में किया गया था। घटना के पीछे के कारणों का अभी नहीं चल पाया है पता पुलिस मामले की कर रही है।
मृत शशि शेखर बिहार के नवादा जिला के कौआकोल थाना के मधारापुर गांव के निवासी हैं। वो बीमारियों से ग्रसित थे पुलिस इंस्पेक्टर शशि शेखर चौहान को स्वास्थ्य कारणों से ही वाल्मीकि नगर थाना के थानाध्यक्ष के पद से हटाए गए थे।



