
चंपारण बना क्राईम का यूनिवर्सिटी: पप्पू यादव
मोतिहारी-18 जनवरी। रामगढवा के व्यवसायी अजीत कुमार की हत्या के बाद आज जाप सुप्रीमो पप्पू यादव रामगढवा पहुँचे,जहां पीडि़त परिजन से मिलकर सांत्वना दी और सरकार पर जमकर निशाना साधते हुए कहा कि चंपारण क्राईम का यूनिवर्सिटी बनता जा रहा है। यादव ने कहा कि जहां भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डाॅ.संजय जायसवाल और राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राधामोहन सिंह जैसे सांसद है। जो हमेशा प्रशासन का रोना रोते है। कहते है हमारा कोई नहीं सुनता। अगर आपका कोई नहीं सुनता तो इस्तीफा क्यों नही दे देते? ऐसे लोगों को इस्तीफा दे देना चाहिए।
आज इनके समर्थन से बिहार मे ऐसी सरकार चल रही है। जिसमे दारू पकडे पुलिस, ट्रैफिक संभाले पुलिस,मास्क चेकिग करे पुलिस और अपराधी से लडे जनता। उन्होने सरकार से मृत व्यवसायी को 20 लाख मुआवजा और पत्नी को सरकारी नौकरी देने की मांग की। उन्होने कहा अगले 24 जनवरी को बिहार मे बढते अपराध,हत्या,रेप की घटनाओ और जहरीली शराब से हो रही मौतो के विरूद्ध राजभवन मार्च करेगे।



