
गुलाम नवीं आजाद के 9 समर्थकों ने कांग्रेस से इस्तीफा देने की घोषणा की
उधमपुर- 21 नवंबर। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जी.ए मीर ने रविवार को उधमपुर का प्रवास किया। वहीं दूसरी ओर गुलाम नबी आजाद के 9 समर्थक सदस्यों ने अपने पदों से त्यागपत्र देने की घोषणा की।
इनमें जिला कार्यकारी अध्यक्ष अश्विनी खजुरिया, जिला महिला अध्यक्ष प्रीति खजुरिया, प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य शकील अहमद शाह, अशोक कुमार शर्मा, नारायण दत्त, प्रकाश चंद शर्मा, अभय संध, श्रीमती गीता देवी, सुरेश खजूरिया प्रमुख थे। उन्होंने श्रीमती सोनिया गांधी को एक पत्र लिखकर यह त्यागपत्र उन्हें भेजें।
इस अवसर पर उनका कहना था कि पार्टी में गुटबाजी के चलते प्रदेश के किसी भी चुनाव में पार्टी का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। चाहे इसमें बीडीसी चुनाव थे, डीडीसी चुनाव थे, सरपंच, पंच, नगर निगम आदि। सभी चुनाव में पार्टी को पराजय का सामना करना पड़ा। इसका मुख्य कारण यही रहा कि पार्टी एकजुट ना होकर कई गुटों में बंटी रही तथा सभी अपना-अपना स्वार्थ देख रहे हैं। उन्होंने सोनिया गांधी से मांग की कि वह पार्टी का राज्य स्तर पर पुनर्गठन करें तथा इसकी कमान गुलाम नबी आजाद को सौंपे। वही इस राज्य में पार्टी को मजबूत बना सकते हैं तथा विजय दिला सकती हैं। उन्होंने कहा कि हम सिर्फ अपने पदों से त्यागपत्र दे रहे हैं तथा समर्पित कार्यकर्ता की भांति कार्य करते रहेंगे।
उन्होंने आशा व्यक्त की कि उनके इस पत्र को गंभीरता से लिया जाएगा तथा पार्टी इसके लिए ठोस कदम उठायेगी जिससे पार्टी मजबूत हो सके।



