
भारत
गुजरात चुनाव से पहले ही भाजपा में टुट,पूर्व सांसद प्रभात सिंह चौहाण कांग्रेस में शामिल
अहमदाबाद- 01 नवंबर। गुजरात विधानसभा चुनाव की आहट होते ही राज्य में विभिन्न दलों के नेताओं का दलबदल खेल शुरू हो गया है। मंगलवार को कांग्रेस की परिवर्तन यात्रा के खेड़ा जिले के फागवेल पहुंचने पर यहां भाजपा के दिग्गज नेता और पूर्व सांसद प्रभात सिंह चौहाण कांग्रेस में शामिल हो गए। कांग्रेस के महामंत्री मोहन प्रकाश और पूर्व अध्यक्ष अमित चावड़ा ने प्रभात सिंह को खेस पहनाकर उनका पार्टी में स्वागत किया। इनके अलावा एनसीपी वडोदरा के नेता डॉ तसवीन सिंह भी कांग्रेस में शामिल हुए।
उल्लेखनीय है कि पूर्व सांसद प्रभात सिंह चौहाण 1995 में भाजपा में शामिल हुए थे। इसके बाद वे 1996 विधानसभा चुनाव में कलोल विधानसभा सीट से चुने गए और 2007 तक विधायक रहे। वे अब तक पांच बार विधायक, दो बार सांसद और तीन बार गुजरात सरकार में मंत्री रह चुके हैं।



