भारत

गांव की आत्मनिर्भरता से होगी देश की समृद्धि: तोमर

पुणे/नई दिल्ली- 01 नवंबर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा कि गांव की आत्मनिर्भता से देश की समृद्दि होगी। केन्द्र सरकार गांवों और किसानों को सशक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रही है।

तोमर ने मंगलवार को पुणे में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हमारे किसान, देश की रक्षा के लिए काम करने वाले सैनिकों की तरह वंदनीय है। देश का पेट भरने के लिए किसान कई तरह के त्याग करते हैं। रक्षा व खेती, दोनों क्षेत्रों में काम करना देश के लिए काम करना है। इन क्षेत्रों में काम करने वाले आजीविका कमाते हैं, साथ ही देश की आत्मा को मजबूत करते हैं।

तोमर ने कहा कि गांव देश की आत्मा है। गांव समृद्ध व आत्मनिर्भर होंगे तो देश अपने-आप समृद्ध व आत्मनिर्भर होगा। उन्होंने कहा कि खेती के क्षेत्र को अग्रणी बनाने की आवश्यकता है क्योंकि खेती व गांवों की पारंपरिक अर्थव्यवस्था देश की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि कितनी भी प्रतिकूल परिस्थिति आ जाएं, ये अर्थव्यवस्था को खड़ा रखने में मददगार साबित होंगे, कोविड कालखंड में भी यह सबने देखा है।

उन्होंने कहा कि हमें किसानों की आमदनी की चिंता करने की जरूरत है। व्यापारी-उद्यमी को ध्यान रखना चाहिए कि कृषि उत्पादों के व्यापार का अधिकतम पैसा किसान को मिलना चाहिए। इससे हमारे किसान समृद्ध होंगे और अगली पीढ़ी भी खेती करने के लिए प्रेरित होगी।

तोमर ने कहा कि आज खाद्यान्न के मामले में भारत आत्मनिर्भर है, वहीं हम दुनिया को आपूर्ति कर रहे हैं। अधिकांश कृषि उत्पादों में भारत दुनिया में पहले या दूसरे नंबर पर हैं। हमारी कोशिश सभी उत्पादों में पहले क्रम पर खड़े होने की है, इस दिशा में भारत सरकार तेजी से काम कर रही है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button