
भारत
गरीब कल्याण योजना के तहत अब सितंबर तक मिलेगा मुफ्त अनाज
नई दिल्ली- 26 मार्च। शनिवार को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना का विस्तार अप्रैल-2022 से सितंबर 2022 तक दिया गया है। प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना को छह महीने और बढ़ाकर सितंबर-2022 तक जारी रखने का सरकार ने निर्णय लिया है।

इसका लाभ देश के 80 करोड़ से अधिक लोग पहले की तरह इसका लाभ उठा सकेंगे। इस योजना के तहत 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को 5 किलो राशन प्रति व्यक्ति प्रति माह निशुल्क दिए जाएंगे।



