
ताज़ा ख़बरें
खैरागढ़ उपचुनाव: दूसरे राउंड में कांग्रेस 2557 वोट से आगे
राजनांदगांव- 16 अप्रैल। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले के खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव के मतगणना के दूसरे राउंड में कांग्रेस की यशोदा वर्मा 2557 वोट से आगे हैं। शनिवार सुबह 8 बजे से बीज निगम परिसर स्थित हॉल में मतगणना शुरू हुई है। हॉल में कुल 14 टेबल लगाए गए हैं। मतगणना के कुल 21 राउंड होंगे। भाजपा के कोमल जंघेल और जेसीसीजे के नरेंद्र सोनी काउंटिंग की रेस में अभी पीछे हैं।



