क्राइम

खुशी मातम में तब्दील:- बहन की शादी का कार्ड बांटने जा रहे युवक व दोस्त की मार्ग दुर्घटना में मौत

फर्रुखाबाद- 01 मई। कमालगंज थाना क्षेत्र में रविवार को कार ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों युवकों की मौके पर मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था।

पड़ोसी जिला कन्नौज के नैनापुर निवासी 22 वर्षीय प्रमोद अपने दोस्त फर्रुखाबाद के थाना कमालगंज के राजेपुर निवासी लालू के साथ बहन की शादी के कार्ड बांटने जा रहा था। वह जैसे ही खुदा गंज पहुंचे सामने से आ रही अनियन्त्रित कार ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। जिससे घटना स्थल पर ही दोनों की मौत हो गई।

मौके पर पहुंची पुलिस ने मौके की नजाकत को देखते हुए दोनों के शव कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि मामले की रिपोर्ट तहरीर मिलने पर दर्ज कराई जाएगी। घटना स्थल पर लालू के परिजन पहुंच गये है। उनका कहना है कि प्रमोद की बहन की शादी है। इस वजह से वह अपनी मौसी के यहां कार्ड बांटने जा रहा था। इसी दौरान यह हादसा हो गया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button