ताज़ा ख़बरें

 काबुल में गुरुद्वारे पर आतंकी हमला, दो की मौत, कई लोग फंसे

काबुल- 18 जून। अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में गुरुद्वारे पर हुए आतंकी हमले में दो लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। कई लोग गुरुद्वारे के भीतर फंसे हुए हैं। कुछ लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिसर के अंदर और बाहर हुए ताबड़तोड़ विस्फोटों के बाद इलाके में दहशत का वातावरण बन गया है। हमले में आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का हाथ होने की आशंका जताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक काबुल के कार्ते परवान गुरुद्वारा साहिब पर शनिवार सुबह हथियारबंद बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इन लोगों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें साठ वर्षीय सिख श्रद्धालु सविंदर सिंह की मौके पर ही मौत हो गयी। एक अन्य व्यक्ति की भी मौत हो गयी है। फायरिंग में जख्मी दो लोगों को अस्पताल पहुंचाया गया। फायरिंग के बाद डर के मारे लोग जान बचाने के लिए छिपने लगे तो गुरुद्वारे के भीतर-बाहर चार धमाके कर दहशत फैलाई गयी। धमाकों से गुरुद्वारे में आग लग गयी और कई वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।

आतंकी हमले के शिकार गुरुद्वारे के अध्यक्ष गुरनाम सिंह ने बताया कि घटना में कम से कम 25 लोग हताहत हुए हैं। दर्जनों लोग जान बचाने के लिए गुरुद्वारा परिसर के आसपास छिपे हुए हैं। विस्फोटों के कारण गुरुद्वारा से सटी कुछ दुकानों में भी आग लग गयी है। काबुल में गुरुद्वारे पर हमले की यह पहली घटना नहीं है। पिछले साल अक्टूबर में भी अज्ञात बंदूकधारियों ने गुरुद्वारे पर हमला कर तोड़फोड़ की थी। इस बीच भारतीय विदेश मंत्रालय ने काबुल में पवित्र गुरुद्वारे पर हमले को लेकर चिंता जाहिर की है। साथ ही स्थिति पर बारीकी से निगरानी करने की बात भी कही गयी है। भारतीय विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि भारत पूरे घटनाक्रम को लेकर चिंतित है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button