
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के खिलाफ दी तहरीर
हल्द्वानी- 14 अक्टूबर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत और कई कार्यकर्ताओं के साथ कालाढूंगी थाना में कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद के विरुद्ध तहरीर सौंपी। कहा कि हिन्दुत्व का अपमान करने वाले खुर्शीद के खिलाफ कार्रवाई कर जेल भेजने की मांग की है।
आज कालाढूंगी थाने में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विकास भगत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने तहरीर सौंपकर कांग्रेस और कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद पर हिंदुत्व के अपमान पर रोष प्रगट किया। विकास भगत ने कहा की पूर्व कानून मंत्री सलमान खुर्शीद द्वारा अपनी लिखी गई एक पुस्तक ‘सनराइज ओवर अयोध्या’ नामक किताब में हिंदुत्व की तुलना आईएसआईएस और बोको हरम से किये जाने से हिंदुओं की भावनाएं आहत हुई हैं।किताब के पेज नंबर 113 में (वहां अयोध्या में भगवान राम के भव्य मंदिर निर्माण से चिढ़ कर) हिंदुत्व का अपमान कर आईएसआईएस और बोको हरम जैसे आतंकवादी संगठनों से हिंदुत्व की तुलना करते है।



