
कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा
पटना- 02 फरवरी। बिहार कांग्रेस को एक के बाद एक झटके लग रहे हैं। स्व. ललित मिश्रा के पौते और जाले विधानसभा से पूर्व विधायक ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस को अलविदा कह दिया है। बिहार विधान परिषद चुनाव को लेकर राजद ने कांग्रेस को किनारा लगा दिया है। दूसरी ओर आज कांग्रेस को एक और झटका लगा है। कांग्रेस नेता और जाले के पूर्व विधायक कांग्रेस ने कांग्रेस के प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे दिया है।
ऋषि मिश्रा ने अपने दादा ललित नारायण मिश्रा की 100वीं जयंती के मौके पर इस्तीफा देते हुए कहा कि अब कांग्रेस में काम करने का माहौल नहीं बच गया है। इसलिए इसकी सूचना आलाकमान सोनिया गांधी को भी मेल कर बता दिया है। ऋषि मिश्रा ने कहा कि शुरू से ही मेरा परिवार कांग्रेस को समर्पित रहा है। ललित नारायण मिश्रा की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई जिसका आज तक सीबीआई पता नहीं लगा पाई। अब पूरे बिहार का भ्रमण करेंगे और कांग्रेस के विरोध में लोगो को बताएंगे।
ऋषि मिश्रा ने कांग्रेस से इस्तीफा देते हुए कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा पर कई गंभीर आरोप लगाए है। ऋषि मिश्रा ने कहा कि बिहार कांग्रेस को प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने बर्बाद कर दिया है। राजद से उपचुनाव में गठबंधन नहीं पाना या फिर विधान परिषद के चुनाव में राजद से गठबंधन नही हो पाने का सबसे बड़ा कारण प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा हैं।
कांग्रेस नेता ऋषि मिश्रा के इस्तीफा देने के बाद ऋषि मिश्रा की तेजस्वी के साथ राजद में जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक इसे लेकर तेजस्वी से ऋषि मिश्रा की बातचीत भी हो चुकी है। राजद भी चाहता है कि मिथिलांचल में कोई ब्राह्मण चेहरा राजद से जुड़े जो राजद को बढ़त दिला सके।



