ताज़ा ख़बरें

कांग्रेस चिंतन शिविर की तैयारियों के लिए उदयपुर पहुंचे CM गहलोत

उदयपुर- 04 मई। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत बुधवार सुबह उदयपुर पहुंचे। वे यहां 13 से 15 मई तक होने वाले कांग्रेस चिंतन शिविर की तैयारियों के तहत आए हैं। उनके साथ जिले के प्रभारी मंत्री रामलाल जाट, केबिनेट मंत्री महेन्द्रजीत सिंह मालवीया, उदयलाल आंजना, टीएडी मंत्री अर्जुन बामनिया, जन अभाव अभियोग समिति अध्यक्ष पुखराज पाराशर भी हैं।

मुख्यमंत्री के विशेष विमान से उदयपुर पहुंचने पर संभागीय आयुक्त राजेन्द्र भट्ट, आईजी हिंगलाज दान, कलेक्टर ताराचंद मीणा, एसपी मनोज कुमार एयरपोर्ट पहुंचे। एयरपोर्ट पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री एयरपोर्ट से उदयपुर के पश्चिमी छोर की ओर कोड़ियात मुख्य मार्ग पर स्थित होटल ताज अरावली पहुंचे। कांग्रेस का चिंतन शिविर इसी होटल में होने जा रहा है। तैयारियों के तहत यहां पर स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी व पूर्व विधायक आदि मौजूद थे।

प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अजय माकन और कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव केसी वेणुगोपाल भी इसी के तहत उदयपुर पहुंचे हैं। पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, देहात जिले के निवर्तमान जिलाध्यक्ष लालसिंह झाला, पीसीसी के पूर्व सचिव पंकज शर्मा सहित कई कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button