बिहार

 ”कमल” को खिलने से नहीं रोक सकता है महागठबंधन का कोहरा: शाहनवाज हुसैन

बेगूसराय- 10 दिसम्बर। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि जिस तरह सूरज का निकलना तय है, उसी तरह बिहार में कमल का खिलना तय है। महागठबंधन का अंधेरा कितना ही छाया हो, लेकिन मौसम अलग है, महागठबंधन का कोहरा छंटा, सूरज निकला और बिहार में भाजपा का कमल खिला, कोहरा कमल को खिलने से रोक नहीं सकता है।

शनिवार की शाम बेगूसराय में आयोजित प्रेस वार्ता में शाहनवाज हुसैन ने कहा कि सात दलों का महागठबंधन सात-आठ दलों को और जोड़कर 15 दलों का भी हो जाएगा तो भाजपा अकेले पराजित करने में सक्षम है। मोकामा तो छोटे सरकार था, वहां जीत का क्रेडिट ना राजद ले सकता है और ना ही जदयू। गोपालगंज का क्वार्टर फाइनल भाजपा ने जीत लिया, कुढ़नी का सेमीफाइनल भी भाजपा ने जीता और अब फाइनल लोकसभा में सभी 40 सीट पर भाजपा की जीत होगी। पिछले लोकसभा चुनाव में भी एनडीए 40 में से 40 सीट जीता, लेकिन जदयू किशनगंज की एक सीट हार गई। हम हंड्रेड परसेंट स्ट्राइक रेट पर खेलने वाले हैं, कुढ़नी के नतीजे से महागठबंधन की हेकड़ी निकल गई है। महागठबंधन के विधायकों में अभी से हलचल है, डर समा गया है, जो कहते थे कि महागठबंधन अजेय है, उनकी हेकड़ी निकल गई।

राजनीति में एक और एक दो नहीं, एक और एक ग्यारह होता है, भाजपा ने यह साबित कर दिया है। बिहार की जनता 2024 के लोकसभा चुनाव में महागठबंधन को हराने के लिए तैयार है। गुजरात में 56 इंच की छाती वाले को 156 सीट मिला यह बहुत बड़ी जीत है। हिमाचल प्रदेश में भी एक प्रतिशत से कम अंतर से हम हारे हैं। वहां पहाड़ों की वोटिंग टेंडेंसी नहीं बदली, हिमाचल में कांग्रेस जीता तो अब अपने में लड़ाई हो रही है। लोकसभा चुनाव से पहले मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, कर्नाटक सहित नौ राज्यों में विधानसभा का चुनाव होना है और भाजपा की नजर सभी राज्यों में जीतने पर है, हम मिशन 24 में लग गए हैं।

शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बिहार के लिए बहुत कुछ किया और आज भी कर रहे हैं। बरौनी में खाद कारखाना का शिलान्यास किया तो वहां खाद का उत्पादन भी शुरू करवा दिया। बरौनी रिफाइनरी में 30 हजार करोड़ के इन्वेस्टमेंट से पेट्रोकेमिकल बन रहा है, अब यहां और बड़ी-बड़ी कंपनियां लगेगी। इथेनॉल का प्लांट लग रहा है, टैक्सटाइल सेक्टर में भी काम कर रहे हैं। हमारा काम रुकने वाला नहीं है, बिहार में उद्योग की गति कुछ शिथिल हुई है, लेकिन हमने जो तय किया है वह करके रहेंगे। अभी बिहार को केंद्र सरकार दो लेदर पार्क देने जा रही है, यह किशनगंज एवं मुजफ्फरपुर में बनेगा।

उन्होंने कहा कि बिहार के नौजवानों को रोजगार चाहिए, देश के तमाम राज्यों में हो रहे हादसे में बिहार के लोग मर रहे हैं। बिहार सरकार कह रही है कि हम दस लाख रोजगार देंगे, 20 लाख रोजगार देंगे, लेकिन घोषणा से क्या होगा, रोजगार मिलेगा कब। बिहार सरकार 2024 से पहले 20 लाख रोजगार दे, बिहार सरकार काम करे, सिर्फ बातें हो रही है। कुढ़नी और गोपालगंज ने बिहार सरकार को संदेश दिया है कि शिक्षकों को बहाल करे। उत्तर प्रदेश के योगी सरकार की तर्ज पर प्राइवेट सेक्टर में भी काम मिले, उद्योग धंधे में स्थानीय लोगों को काम मिले, सरकारी क्षेत्र में भी रोजगार मिलना चाहिए।

बिहार में बढ़ते अपराध पर शाहनवाज हुसैन ने कहा कि कटिहार में हुए गैंगवार में पांच लोग नहीं, दर्जनों लोगों की लाशें गिरी है। पटना में सचिवालय से चंद कदम की दूरी पर गैंगवार हुआ। बिहार में गैंगवार रिटर्न आ गया है, पहले विभिन्न विषयों पर फिल्म बनती थी, लेकिन अब तो बॉलीवुड जंगलराज रिटर्न बना रहा है। बिहार में शाम में आम आदमी अब टहलते नहीं हैं, लोग अब डरने लगे हैं, इन्वेस्टर जाने लगे हैं, उद्योगपति इन्वेस्ट रिटर्न की पॉलिसी पर जा रहे हैं। आखिर किसी की नजर जरूर लग गई है बिहार को, बिहार में सरकार बदलते ही लोगों की राय बदल गई है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button