
कटिहार नगर निगम के मेयर बनी उषा अग्रवाल, डिप्टी मेयर निर्वाचित हुए मंजूर खान
कटिहार- 30 दिसम्बर। नगर निकाय के द्वितीय चरण की मतगणना शांतिपूर्ण माहौल में सम्पन्न हो गयी। शुक्रवार को हुए मतगणना में उषा अग्रवाल (भाजपा एमएलसी अशोक अग्रवाल की पत्नी) कटिहार नगम निगम के मेयर चुनी गई। जबकि निगम क्षेत्र के मतदाताओं ने पूर्व उप मेयर मंजूर खान को दुबारा उपमेयर की कुर्सी पर बैठाया।
मतगणना केंद्र तीनगछिया बाजार समिति के परिसर एवं नगर निगम के चौक चौराहे पर जिला प्रशासन की ओर से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था का इंतजाम किया गया था। इस बार मतदाताओं ने मेयर और उप मेयर का चुनाव ईवीएम के माध्यम से किया। द्वितीय चरण में जिले के बरारी नगर पंचायत, बलरामपुर नगर पंचायत तथा कटिहार नगर निगम के लिए 28 दिसंबर को मतदान हुआ था।
कटिहार नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर 01 से मुनीलाल उड़ांव, 02 से मुसरत जहां, 03 से संजय तांती, 04 से साबिर अंसारी, 05 से बिट्टू घोष, 06 से रेखा देवी, 07 से आलोक वर्मा, 08 से मन्नू पासवान, 09 से परिमल झा, 10 से उमेश पासवान, 11 से सागर पासवान, 12 से चांसी यादव, 13 से दिनेश कुमार पांडेय, 14 से हर्ष कुमार अग्रवाल, 15 से पप्पू पासवान, 16 से मंजू देवी, 17 से बेबी देवी, 18 से मोनू प्रताप, 19 से सलीम अंसारी, 20 से मोहम्मद मुर्तजा, 21 से ज्ञांती देवी, 22 से गुड्डी कुमारी, 23 से इजहार खान, 24 से रेशमा इजहार, 25 से कैलाश शर्मा, 26 से गजाला खातून, 26 से पूनम सिंह, 28 से रूबी देवी, 29 से असद इकबाल, 30 से नितेश कुमार सिंह, 31 से अरुण यादव, 32 से सुलेखा दास, 33 से संतोष देवी, 34 से जीमी प्रकाश, 35 से प्रमोद महतो, 36 से सरिता पाल, 37 से शोभा देवी, 38 से संजय कुमार महतो, 39 से विपिन बिहारी चौबे, 40 से भोला सहनी, 41 से भारती प्रिया, 42 से यासमीन परवीन, 43 से चांदनी देवी, 44 से आरती देवी तथा वार्ड नं. 45 से खुशबू प्रवीण को मतदाताओं ने विजयी बनाया।
बरारी नगर पंचायत के मुख्य पार्षद पद पर बबिता देवी तथा उप मुख्य पार्षद पद के लिए अमन कुमार विजयी हुए। बलरामपुर नगर पंचायत से मुख्य पार्षद पद पर मो. आरिफ तथा उप मुख्य पार्षद पद के लिए मोहमद्दीन विजयी हुए। सभी विजयी पार्षदों ने निकाय चुनाव को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी एवं स्थानीय प्रशासनिक अधिकारियों को बधाई दी है। तीनों नगर निकाय में चुनाव के परिणाम के बाद विजयी हुए पार्षदों एवं उनके समर्थकों में खुशी का माहौल है।



