ताज़ा ख़बरें

ओली के फिर बिगड़े बोल, राम जन्मभूमि नेपाल में होने का किया दावा

काठमांडू- 07 जून। नेपाल के पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने एक बार फिर विवादित बयान दिया है। प्रधानमंत्री रहते हुए श्रीराम जन्मभूमि नेपाल में होने का दावा करने वाले ओली ने एक बार फिर यह विवादित बात कही है।

चितवन में अपनी पार्टी के एक कार्यक्रम में ओली ने कहा कि राम का जन्म नेपाल के चितवन में रहे माडी में ही हुआ था। ओली यहीं नहीं रुके। उन्होंने तर्क दिया कि कई शास्त्रों में भगवान् राम का जन्म चितवन के माडी में होने की बात का उल्लेख है। ओली ने कहा कि माडी में रहे अयोध्यापुरी में ही राम का जन्म हुआ था लेकिन नेपाल में कोई भी यह बात बोलने की हिम्मत नहीं करता है। ओली ने शिकायत की है कि ना तो नेपाल की सरकार और ना ही नेपाल की जनता इस बात को बोलती है। उन्होंने कहा कि नेपाल के पंडित भी इस बारे में नहीं बोलते हैं।

ओली ने पार्टी की सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि जब वो प्रधानमंत्री थे तो उन्होंने इस मुद्दे को उठाया तो लोगों ने उनका मजाक बनाया था। इसके बावजूद उन्होंने इस पर कभी भी अपना दावा नहीं छोड़ा। ओली का कहना है कि माडी के अयोध्यापुरी में उन्होंने श्रीराम मंदिर का निर्माण करवाया है और वहां पर राम, सीता और हनुमान जी की भव्य प्रतिमा स्थापित करवाई थी। ओली ने कहा कि भारत के अयोध्या में तो बाद में मंदिर बना और बाद में मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा हुई लेकिन उन्होंने उससे बहुत पहले ही अयोध्यापुरी में यह कार्य संपन्न करवाया था।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button