बिहार

एक साल बाद शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस का जयनगर से परिचालन होगा शुरू, महानगरों में जाने वाले कामगारों को होगा फायदा

मधुबनी- 28 जून। सीमावर्ती जयनगर रेलवे स्टेशन से अमृतसर के बीच चलने वाली 14673/74 एवं 14649/50 शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस एक साल बाद पुराने पैटर्न डिब्बे के साथ परिचालन किया जाएगा। रेलवे के घोषणा पर सबसे अधिक कामगार मजदूर वर्ग के लोगों को इसका लाभ मिलेगा। वर्तमान में उक्त ट्रेन में स्लीपर क्लास डिब्बे की संख्या में भारी कटौती से मजदूर वर्ग के लोग मजबूर होकर थ्री एसी में यात्रा करने पर मजबूर थें। जिससे रेल यात्रियों जेब पर काफी असर देखने को मिला। सीमावर्ती जयनगर के अलावे पड़ोसी राष्ट्र नेपाल से आए सैकड़ों की संख्या में कामगार मजदूर वर्ग के लोग कम किराए में इसी दोनों ट्रेनों से अमृतसर पंजाब तक की यात्रा करते हैं। लेकिन बीते वर्ष अक्टूबर 2023 में रेलवे ने उक्त दोनों ट्रेनों के पुराने डिब्बे में बदलाव कर एलएचबी कोंच में परिवर्तन करने के साथ स्लीपर क्लास डिब्बे की संख्या में भारी कटौती कर दिया था। शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस में स्लीपर क्लास डिब्बे की संख्या में कटौती को लेकर लगातार समाचार प्रकाशित किया गया। रेलवे ने मामलें को संज्ञान में लेते हुए शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस को पूर्व जैसी डिब्बे की व्यवस्था के साथ परिचालन को लेकर पत्र जारी किया है। इसी साल 27,28 अक्टूबर को अमृतसर से और 29,30 को जयनगर से  परिचालन होगा ।

इन ट्रेनों में डिब्बे की संख्या—
जयनगर से अमृतसर के बीच चलने वाली 22 डिब्बे वाली शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस में वर्तमान में 1 एसएलआर,3 साधारण, 2 स्लीपर, 10 थ्री इकोनॉमी क्लास, 4 टू टायर, 1 फस्ट एसी व 1 पावरकार है। रेलवे ने इसे संसोधन करते हुए आगामी अक्टूबर माह से एसी क्लास डिब्बे की संख्या में कटौती कर स्लीपर व समान्य कोंच लगाने को लेकर पत्र जारी किया है। जिसके अनुसार 1 एसएलआर,5 जनरल,6 स्लीपर क्लास,2 थ्री एसी इकोनॉमी क्लास, 4 थ्री टायर, 2 टू एसी, 1 फस्ट एसी एवं 1 पावरकार लगाएं जाएगें। रेलवे द्वारा जारी पत्र के अनुसार 2 जनरल व 4 स्लीपर क्लास डिब्बे की संख्या बढ़ाई गई है। समान्य और स्लीपर क्लास डिब्बे की संख्या बढ़ने से कामगार मजदूरों को कम किराये में पंजाब तक कि यात्रा कर सकते हैं।

जयनगर से अमृतसर का किराया तालिका—
जयनगर से चलने वाली शहीद व सरयू यमुना एक्सप्रेस में समान्य डिब्बे में यात्रा करने के लिए लगभग 350 रुपये टिकट किराया है। जबकि स्लीपर क्लास के लिए 645,एसी थ्री इकोनॉमी क्लास में 1615,एसी थ्री में 18 सौ, टू एसी में 2495 एवं एसी फस्ट क्लास में यात्रा करने के लिए 4240 रुपये किराया लगते हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button