बिहार

उद्योग मंत्री ने रेशम भवन का किया निरीक्षण, महिलाओं को दिये मशीन

भागलपुर- 18 फरवरी। बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन एक दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को हस्तकरघा और रेशम भवन पहुंचे। जहां उद्योग मंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमी हाट का निरीक्षण किया। साथ ही इलाके के सैकड़ों बुनकरों के बीच बुनियादी रिलिंग मशीन का वितरण किया।

उल्लेखनीय है कि अभी भी ग्रामीण इलाकों में तसर सिल्क के उत्पादन में कोकून से रेशा निकालने के लिए महिलाएं जांघ का इस्तेमाल करती हैं लेकिन उद्योग मंत्री शाहनवाज हुसैन के प्रयास एवम केंद्रीय रेशम बोर्ड द्वारा बुनियादी थाई रिलिंग मशीन के उपलब्ध कराने से हस्तकरघा जैसे कुटीर उद्योग को बढ़ावा मिलेगा। भागलपुर इलाके के बुनकरों के विकास के लिए एनडीए और यूपीए के नेता भी संकल्पित हैं वैसा हर बार दिखता है। कार्यक्रम में बिहार सरकार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन, कांग्रेस नेता सह भागलपुर के विधायक अजित शर्मा, विधायक ललन पासवान के साथ साथ जिले के अधिकारी सहित स्थानीय बुनकर मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button