
ईस्टन पेरिफेरल पर हादसे में दिल्ली के एक्साइज इंस्पेक्टर की मौत
बागपत- 29 नवंबर। बागपत में ईस्टर्न पेरिफेरल एक्सप्रेसवे पर सोमवार को सड़क हादसे में कार चालक एक्साइज इंस्पेक्टर की मौत हो गयी। जबकि दो युवकों को गंभीर हालत के चलते हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है।
हरियाणा के कुरुक्षेत्र के ग्राम लाडवा निवासी अभिषेक नोएडा के एक बैंक में नौकरी करते हैं। वह अपने गांव के साथी योगेश,ग्राम खानपुर निवासी दिल्ली में एक्साइज इंस्पेक्टर रविंद्र एवं पानीपत के सैक्टर-13 निवासी जतिन पुत्र सुरेंद्र के साथ सोमवार को अपनी कार से नोएडा जा रहे थे। जब उनकी कार मवींकला गांव के पास पहुंची तो हाईवे पर खड़े ट्रक से टकरा गई। इस हादसे में कार सवार रविंद्र, योगेश व जतिन गंभीर रूप से घायल हो गये। घायलों को जिला अस्पताल भर्ती कराया गया,जहां डॉक्टरों ने एक्साइज इंस्पेक्टर रविंद्र को मृत घोषित कर दिया। जबकि दो अन्य घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया। बागपत कोतवाली प्रभारी तपेश्वर सागर ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। ट्रक चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।



