ताज़ा ख़बरें

इमरान की राह पर करीबी सांसद, 49 की उम्र में की तीसरी शादी

इस्लामाबाद- 11 फरवरी। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की राह पर चलते हुए उनके करीबी सांसद और टेलीविजन सितारे आमिर लियाकत हुसैन ने तीसरी शादी की है। 49 साल के आमिर ने 18 साल की सईदा दानिया शाह से निकाह किया है।

आमिर लियाकत हुसैन पाकिस्तान के बेहद लोकप्रिय टेलीविजन स्टार हैं और पाकिस्तान की नेशनल एसेंबली के सदस्य हैं। लियाकत प्रधानमंत्री इमरान खान के बेहद करीबी माने जाते हैं। वे इमरान खान की पार्टी पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) के नेता हैं। इमरान ने तीन विवाह किए हैं और अब लियाकत ने भी शादी की हैट्रिक लगाई है।

लियाकत ने इंस्टाग्राम पर अपनी तीसरी शादी का ऐलान करते हुए कहा कि उन्होंने 18 साल की सईदा दानिया के साथ विवाह कर लिया है। उनकी नई बेगम बहुत ही आकर्षक हैं और सादगी के साथ रहती हैं। पाकिस्तानी सांसद ने लोगों से अपील की कि वे उनके लिए दुआ करें। अपने तीसरे विवाह से महज 24 घंटे पहले लियाकत और उनकी दूसरी पत्नी सईदा तूबा अनवर का तलाक हुआ था। सईदा तूबा अनवर ने भी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने तलाक का ऐलान करत हुए कहा था कि वह लियाकत से पिछले 14 महीने से अलग रह रही थीं। सईदा अनवर ने कहा कि आपसी सहमति की कोई गुंजाइश नहीं बचने के बाद उन्होंने कोर्ट से तलाक ले लिया है। लियाकत ने पिछले कई दिनों से दानिया के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करके इस बात के संकेत दे दिए थे कि उनके जीवन में कोई आने वाला है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button