भारत

इटली की प्रधानमंत्री ने राष्ट्रपति से की भेंट

नई दिल्ली- 02 मार्च। इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी ने गुरुवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति,द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की। भारत की पहली यात्रा पर आई इटली की प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए, राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि वह एक युवा और आत्मविश्वास से भरी महिला को इटली का नेतृत्व करते हुए देखकर खुश हैं। उन्होंने कहा कि मेलोनी न केवल इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री हैं, बल्कि अपने देश की अब तक की सबसे कम उम्र की प्रधानमंत्री भी हैं।

राष्ट्रपति ने कहा कि भारत और इटली के बीच उत्कृष्ट मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। आधुनिक और परिपक्व लोकतंत्र के रूप में, भारत और इटली कानून के शासन, मानवाधिकारों के सम्मान और समावेशी विकास के आधार पर आर्थिक विकास हासिल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा भारत-इटली द्विपक्षीय संबंधों को फिर से ऊर्जा प्रदान करेगी।

राष्ट्रपति ने कहा कि इटली भारत के प्रमुख आर्थिक साझेदारों में से एक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छ ऊर्जा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी, खाद्य प्रसंस्करण और बुनियादी ढांचे जैसे क्षेत्रों में भारत और इटली के बीच साझेदारी अच्छी प्रगति कर रही है। उन्होंने भारत में अवसरों का सर्वोत्तम उपयोग करने के लिए इतालवी कंपनियों को आमंत्रित किया।

राष्ट्रपति ने कहा कि जी-20 की भारत की अध्यक्षता और जी-7 की इटली की आगामी अध्यक्षता के तहत, भारत और इटली के लिए आपसी हित के क्षेत्रों – जैसे स्वास्थ्य सेवा, जलवायु परिवर्तन और डिजिटल प्रौद्योगिकी – में मिलकर काम करने की क्षमता है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button