
ताज़ा ख़बरें
इजराइल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों पर मिसाइल दागी, दो नागरिकों की मौत
दश्मिक (सीरिया)- 07 मार्च। इजराइल ने सीरिया के सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया है। इजराइल ने राजधानी दमिश्क के पास सोमवार को कई मिसाइल दागीं। इस हमले में सीरिया के दो नागरिकों की मौत हो गयी। मिसाइल हमले में सीरिया के सैन्य ठिकानों को भी भारी क्षति हुई है।
सीरिया के रक्षा मंत्रालय ने कहा है कि पड़ोसी लेबनान के ऊपर से उड़ान भरने वाले इजराइली लड़ाकू विमानों ने सीरिया की ओर मिसाइल दागीं। मंत्रालय ने कहा है कि सीरिया की वायु रक्षा प्रणाली ने अधिकांश मिसाइल मार गिराईं। इस हमले में आम नागरिकों की मौत कैसे हुई। इस बारे में रक्षा मंत्रालय ने विस्तृत जानकारी नहीं दी है। उधर, इजराइल ने इस हमले पर अब तक कोई टिप्पणी नहीं की है।



