
बिहार
इजरा मुखिया जाहिदा खातुन एवं ककरौल दक्षिणी मुखिया सनाउल्लाह ने ली शपथ
मधुबनी-27 दिसंबर। रहिका प्रखंड मुख्यालय स्थित टीपीसी भवन में नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों का शपथ ग्रहण कार्यक्रम जारी है। सोमवार को इजरा पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया जाहिदा खातुन एवं सभी 15 वार्ड सदस्यों को प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी सह बीडीओ सतेंद्र कुमार एवं जिला से नियुक्त मजिस्ट्रेट ने शपथ दिलायी।
इसी तरह ककरौल दक्षिण पंचायत के नवनिर्वाचित मुखिया मो सनाउल्लाह एवं सभी 14 वार्ड सदस्यों को भी शपथ दिलायी गई। वहीं जगतपूर पंचायत के मुखिया ललन सिंह सहित सभी वार्ड सदस्यओं को शपथ दिलायी गई।



