
इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में फेशर डे का भव्य आयोजन, कई सम्मानित
पटना- 27 मार्च। रविवार को पटना इंस्टिट्यूट ऑफ़ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंस में फेशर डे का भव्य आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता संस्थान के प्राचार्य डा० ए० के० सोनी द्वारा किया गया।
आज के इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि निदेशक डॉ.रामचंद्र साव एवं वरिष्ट शिक्षकों द्वारा द्वीप प्रज्वल्लित कर किया गया। कार्यक्रम में केसव निधी मानस,अंशिका अंकित,निहारिका को मिस्टर एवं मिस फ्रेशर के आवार्ड से सम्मानित किया गया।
रिसिका और रितिका को बेस्ट एंकर का अवार्ड से सम्मानित किया गया। साथ ही कोरोना वारियर ग्रुप लेजी डांस ग्रुप एवं क्लासिकल डांस ग्रुप को सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 400 छात्र एवं छात्राओं ने हिस्सा लिया। मंच की संचालन डां० शवनम अखौरी ने किया इस कार्यक्रम में डा० रोहित, डा० उमाशंकर सिंह, स्नेहा राठौर सोनू कुमार संतोष कुमार तथा लगलग 30 वरिष्ट शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम की संचालन अवकाश महेश्वरी रितिक तिवारी,फिरोज अंसारी,अमित,राजेश,रोहित इत्यादि ने किया।



