
ताज़ा ख़बरें
इंडोनेशिया में भूकंप के तगड़े झटके
जकार्ता- 05 अप्रैल। इंडोनेशिया के पूर्वी प्रांत उत्तरी मालुकु में मंगलवार सवेरे भूकंप के जोरदार झटके महसूस किए गए।
विज्ञान,जलवायु विज्ञान एवं भूभौतिकी एजेंसी ने बताया कि भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 6.0 मापी गई। उल्लेखनीय है कि इस माह की शुरुआत इंडोनेशिया में भूकंप के झटकों से हुई। लोगों को पांच दिन में चार बार भूकंप के झटकों का सामना करना पड़ा।



