ताज़ा ख़बरें

आलिया की प्रेग्नेंसी की खबर सुन भावुक हुए करण जौहर

फिल्म अभिनेत्री आलिया भट्ट ने सोमवार को जैसे ही अपनी प्रेग्नेंसी की जानकारी सोशल मीडिया के जरिये फैंस को साझा की वैसे ही ये खबर वायरल हो गई। इसके बाद सोशल मीडिया के जरिये आलिया को बधाई देने वालों का तांता सा लग गया। फैंस के साथ -साथ सेलिब्रिटी भी आलिया को बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में फिल्ममेकर करण जौहर का भी नाम शामिल है। करण जौहर -आलिया भट्ट को अपनी बेटी मानते हैं और रणबीर कपूर को अपना दामाद। आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की शादी में भी वह काफी भावुक नजर आये थे। वहीं अब जब उन्हें आलिया की प्रेग्नेंसी की जानकारी मिली तो वह ख़ुशी से फूलें नहीं समा रहे हैं। इस खुशखबरी से वह काफी एक्साइटेड और भावुक हैं। उन्होंने अपनी इंस्टा स्टोरी पर रणबीर और आलिया की एक तस्वीर साझा करते हुए लिखा-‘इनके लिए ढेर सारा प्यार। मैं अपनी भावनाएं व्यक्त नहीं कर पा रहा हूं। बहुत-बहुत एक्साइटेड हूं। दोनों को ढेर सारा प्यार!;

सोशल मीडिया पर करण जौहर का यह पोस्ट वायरल हो रहा है। गौरतलब है कि आलिया भट्ट करण जौहर के साथ बहुत खास बांड शेयर करती हैं। उन्होंने बतौर एक्ट्रेस करण जौहर की फिल्म स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर से बॉलीवुड में कदम रखा था। वह करण जौहर को मेंटर के साथ -साथ अपना गार्जियन भी मानती हैं।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button