
आरसीपी सिंह को मंत्री पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए: कुशवाहा
पटना- 14 जून। जदयू के चार नेताओं को मंगलवार को पार्टी से निलंबित किये जाने के बाद जदयू के संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आरसीपी सिंह को नैतिकता के आधार पर मोदी कैबिनेट से इस्तीफा दे देने की नसीहत दी है।
आरसीपी सिंह राज्यसभा सदस्य और केंद्रीय मंत्री हैं उनका कार्यकाल 7 जुलाई को खत्म हो रहा है। ऐसे में आरसीपी सिंह को 7 जुलाई के बाद मंत्री पद से इस्तीफा दे देनी चाहिए। उपेंद्र कुशवाहा ने यह भी कहा कि आगे वे क्या करेंगे यह उन्हें फैसला लेना है।
उल्लेखनीय है कि जदयू प्रवक्ता डॉ. अजय आलोक, प्रदेश महासचिव विपिन यादव, अनिल कुमार एवं समाज सुधार सेनानी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जीतेंद्र नीरज को जदयू प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने आज पार्टी के नीतियों के विरोध में कार्य करने के आरोप में निलंबित कर दिया है। ये चारों नेता केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के बेहद करीबी माने जाते हैं।



