
बिहार
आरसीपी ने पार्टी में रहते हुए हमेशा गड़बड़ किया: CM नीतीश
पटना- 12 अगस्त। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश ने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह को लेकर कहा कि हमने आरसीपी सिंह को बहुत सारे अधिकार दिये। उन्हें बहुत सम्मान दिया। यहां तक कि पार्टी का अध्यक्ष बनाया लेकिन पार्टी में रहते हुए उन्होंने बहुत गड़बड़ किया। दल के हित में काम करना छोड़ दिया।
मुख्यमंत्री ने आज पटना में आयोजित बिहार वृक्ष सुरक्षा दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान यह बातें कही। उन्होंने कहा कि आरसीपी मेरे बारे में कुछ ना कुछ बोलते रहते है। उनके हर बात की जानकारी हमको मिलती है। हमारे दल से जुड़े लोगों को बड़ी तकलीफ हुई है।



