बिहार

आप मुझे जमीन दें,हम आपको उद्योग देंगे: मंत्री

बांका- 15 मई। सूबे के उद्योग मंत्री सैयद शहनवाज हुसैन शनिवार की देर रात बांका पहुंचे। उनका रात्रि विश्राम शहर स्थित सर्किट हाउस में हुआ। रविवार को मंत्री कटोरिया प्रखंड पहुंचे। जहां उन्होंने केंद्र का उदघाटन किया। जिसके बाद बांका पहुंचकर समाहरणाय के मिनी सभागार में अधिकारियों के साथ एक बैठक किया। बैठक में प्रमुख रूप से जिला अंतर्गत उद्योग विभाग की योजनाओं का विभागीय पदाधिकारियों,जिला स्तरीय पदाधिकारियों, बैंकर्स के साथ समीक्षात्मक की गयी। बैठक के शुरुआत में डीएम अंशुल कुमार उद्योग मंत्री व जनप्रतिनिधियों को स्वागत किया।

अपर समाहर्ता माधव कुमार सिंह ने उद्योग विभाग के संचालित योजनाओं से संबंधित विस्तृत रूप से जानकारी दी। उद्योग विभाग महाप्रबंधक ने मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत चयनित 310 लाभुकों में से मुख्यमंत्री महिला उद्यमी योजना,मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना,मुख्यमंत्री पिछड़ा अति पिछड़ा उद्यमी योजना एवं मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति उद्यमी योजना के लाभुकों का 1.1 बैच का प्रशिक्षण पूर्ण हो चुका है। जिसे दो किस्तों में दस लाख रुपया तक उपलब्ध कराया जायेगा। मौके पर मंत्री ने अधिकारियों को कई निर्देश दिए।

उद्योग मंत्री ने कहा कि उद्योग विभाग योजना के तहत यदि किसी के पास 50 एकड़ से ज्यादा जमीन है और यदि वह एमबीआर दर पर बेचने का ऑफर करेंगे तो सरकार उसे खरीद लेगी। उन्होंने डीएम को कहा कि जिले में कितनी सरकारी जमीन है, इस संबंध में सभी अंचलाधिकारी के साथ बैठक करें। तथा आपके द्वारा जिले में जो भी सरकारी जमीन उद्योग विभाग को उपलब्ध कराया जायेगा, सरकार उस पर उद्योग लगायेगी। उन्होंने बैठक में उपस्थित सभी पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए एक नारा दिया कि आप मुझे जमीन दें, हम आपको उद्योग देंगे। बैठक के अंत में जिला प्रशासन बांका की ओर से डीएम ने उद्योग मंत्री को जिले के मनिया में निर्मित चांदी का मछली एवं इम्बोदरी उद्योग कुर्मा धोरैया द्वारा हस्तनिर्मित मोमेंटो देकर उद्योग मंत्री को सम्मानित किया। इस मौके पर ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत कुमार, सांसद गिरिधारी यादव,बेलहर विधायक मनोज यादव,कटोरिया विधायक निक्की हेम्ब्रम,एमएलसी विजय सिंह आदि मौजूद थे।

मंत्री ने नवनिर्मित डाइंग भवन का किया उदघाटन—

जिले के सुमखियामोड़ स्थित सिरेमिक फैक्ट्री के निरीक्षण के दौरान मंत्री ने यहां टाइल्स निर्माण कराने की बात कही है। उन्होंने कहा कि गुजरात से टाइल्स बिहार व पूर्वोत्तर भारत में पहुंचने में एक हफ्तें का वक्त लगता है और खर्च भी बढ़ता है। बिहार में टाइल्स उत्पादन का अच्छा विकल्प बन सकता है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सपनों के बिहार में बांका का औद्योगिक विकास सबसे महत्वपूर्ण रहेगा। बांका में कहा कि बिहार का उद्योग मंत्री इसलिए बने हैं कि बांका सहित पूरे बिहार में उद्योग लगाने के क्षेत्र में सकारात्मक पहल के साथ आगे बढ़ना है। ताकि अधिक से अधिक लोगों को स्वरोजगार से सृजित किया जा सके। इसके बाद मंत्री का काफिला अमरपुर प्रखंड क्षेत्र के कटोरिया गांव पहुंचे। जहां डाइंग भवन का उद्घाटन उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन,ग्रामीण कार्य मंत्री जयंत राज,सांसद गिरधारी यादव व पूर्व सांसद पुतुल कुलार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

मौके पर भवन में बने इलेट्रॉनिक रिलिंग मशीन, रेशम डाइंग मशीन व ड्रायक्लीन मशीन का निरीक्षण किया। बताया गया कि 50 लाख की लागत से डाइंग हाउस का निर्माण किया गया है। इसका निर्माण भागलपुर मेगा हैंडलूम कलस्टर अंतर्गत कटोरिया प्राथमिक बुनकर सहयोग समिति लिमिटेड में किया गया है। इससे सिल्क-सूती का धागा का रंग यहां मशीन व कंप्यूटर यानी नयी तकनीक के माध्यम से किया जायेगा। मौके पर पंचायत के मुखिया मुन्नी देवी,हाजी ताजउद्दीन,ऐजाज उर्फ टार्जन,हैदर,दानिश,मिट्ठू, गुलाम,कयूम के अलावा बीडीओ राकेश कुमार,बीपीआरो हिमांशु शेखर व प्रभारी थानाध्यक्ष सुनील कुमार,नीलम सिंह,पंकज दास,हसनैन, रोहित साह आदि मौजूद थे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button