क्राइम

आठ वर्षीय मासूम बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य, महिला गिरफ्तार

प्रयागराज- 19 मार्च। प्रयागराज शहर में आठ साल की एक मासूम बच्ची के साथ अमानवीय कृत्य करने का मामला प्रकाश में आया है। मिलिट्री स्कूल के एक शिक्षक की समाजसेविका पत्नी की क्रूरता देखकर डॉक्टर भी हैरान हो गए। शिक्षक की पत्नी का गोद ली गई बेटी के साथ बर्बर व्यवहार किया गया। बच्ची के शरीर पर पड़े चोट के निशान और आंखों में डर का भाव साफ बयां कर रहा था। हाथ टूटने के बाद यह बेरहम महिला बच्ची को इलाज के लिए कैंटोनमेंट बोर्ड में स्थित हॉस्पिटल लेकर पहुंची। वहां बच्ची के स्वास्थ्य परीक्षण के दौरान उसकी दरिंदगी से पर्दा उठा।

महिला द्वारा बताए गए कारण और बच्चे की स्थिति को देखकर डॉक्टरों को शक हुआ। तो डॉक्टरों ने पुलिस को सूचना दी। अस्पताल से भागने की फिराक में घूम रही महिला को कैंट पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पता चला कि उस बच्ची को महिला और उसके शिक्षक पति ने दिल्ली के अनाथ आश्रम से गोद लिया था। गोद लेने के बाद इस बच्ची के साथ इतनी बर्बरता से मारपीट व प्रताड़ित किया जाता था। उस बच्ची के प्राइवेट पार्ट में महिला ने लकड़ी डाल दी थी। उसके शरीर पर जगह-जगह जलाने के दाग हैं। जिससे लहूलुहान बच्ची कर चीख उठी थी। इतना ही नहीं उसे जमीन पर उठा-उठा कर पटका गया, जिससे उसका एक हाथ टूट गया है।

पता चलने पर मिलिट्री हॉस्पिटल पहुंचे आला अधिकारियों ने बच्ची से बातचीत कर उसके बारे में जानकारी ली। फिलहाल बच्ची का आर्मी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। उसे जरूरत पड़ने पर लखनऊ या दिल्ली रेफर किया जाएगा। आर्मी अफसरों ने उसके इलाज का पूरा खर्च उठाने की जिम्मेदारी ली है।

बीते शनिवार को एक महिला बच्ची को अस्पताल लेकर पहुंची। बताया कि बच्ची की तबीयत खराब है। फर्श पर पैर फिसलने से वह गिर गई है, जिससे उसके हाथ में चोट आई है। डॉक्टरों ने लड़की का स्वास्थ्य परीक्षण किया तो पता चला कि उसके हाथ में फैक्चर है। बच्ची के सीने और पीठ पर चोट के निशान थे। उसके प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान थे। डॉक्टर की टीम जब लड़की की जांच करने लगी। तो उसे लेकर पहुंची महिला वहां से भागने लगी। स्वास्थ्य कर्मियों की नजर पड़ी तो उन लोगों ने उसे पकड़कर कैंट थाने को सूचना दे दी। सूचना के बाद पहुंची कैंट पुलिस ने धूमनगंज पुलिस को बुलाया। धूमनगंज पुलिस ने महिला को हिरासत में ले लिया। बच्ची का बयान लिया जाना अभी बाकी है।

मिलिट्री हॉस्पिटल कैंट के डॉ सिद्धार्थ शुक्ला ने बताया कि फिलहाल बच्ची का इलाज चल रहा है। हमारी तरफ से कैंट थाने में इसकी तहरीर दी जाएगी। मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। बच्ची के इलाज का पूरा खर्च हम लोग उठाएंगे।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button