स्पोर्ट्स

आईसीसी T-20 विश्व कप में एक और उलटफेर,स्कॉटलैंड ने वेस्टइंडीज को 42 रन से हराया

होबार्ट- 17 अक्टूबर। रविवार को नामीबिया द्वारा श्रीलंका को हराने के बाद सोमवार को आईसीसी टी-20 विश्व कप में एक और बड़ा उलटफेर हुआ है। ग्रुप बी के तीसरे मैच में स्कॉटलैंड ने दो बार की टी-20 विश्व कप विजेता वेस्टइंडीज को 42 रनों से हरा दिया है। इस मैच में स्कॉटलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। जवाब में वेस्टइंडीज की टीम 18.3 ओवर में 118 रनों पर सिमंट गई।

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरूआत खराब रही और तीसरे ओवर में 20 रनों के कुल स्कोर पर काइल मेयर्स 13 गेंदों पर 20 रन बनाकर जोश दवे का शिकार बने। इसके बाद इविन लुईस और ब्रैंडन किंग ने तेजी से बल्लेबाजी की और 5.4 ओवर में टीम का स्कोर 52 रन पहुंचा दिया। इसी स्कोर पर लुईस को ब्रैड व्हील ने पवेलियन भेज विंडीज को दूसरा झटका दिया। इसके बाद किंग भी 17 रन बनाकर 58 के कुल स्कोर पर चलते बने। किंग के आउट होने के बाद निकोलस पूरन (04), शमराह ब्रूक्स (04) और रोवमेन पॉवेल (05), अकील हुसैन (01), अल्जारी जोसेफ (00) और ओडियन स्मिथ (05) जल्दी-जल्दी पवेलियन लौट गए और वेस्टइंडीज का स्कोर 9 विकेट पर 102 रन हो गया। जेसन होल्डर ने गिरते विकेटों के बीच एक तरफ से संघर्ष जारी रखा। हालांकि उनका संघर्ष भी ज्यादा नहीं चला और 19वें ओवर में 118 के कुल स्कोर पर वह 38 रन बनाकर साफयान शरीफ का शिकार बने। वेस्टइंडीज की टीम 18.3 ओवर में 118 रनों पर सिमट गई।

स्कॉटलैंड की तरफ से मार्क वॉट ने 3, ब्रैड व्हील और माइकल लिस्क ने 2-2, व जोश दवे और साफयान शरीफ ने 1-1 विकेट लिया।

इससे पहले टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी स्कॉटलैंड की टीम ने जॉर्ज मंसे के 66 रनों की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 5 विकेट पर 160 रन बनाए। मंसे के अलावा माइकल जोंस ने 20, कालम मैकलिओड ने 23 और क्रिस ग्रीव्स ने नाबाद 16 रन बनाए।

वेस्टइंडीज की तरफ से अल्जारी जोसेफ और जेसन होल्डर ने 2-2 व ओडियन स्मिथ ने 1 विकेट लिया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button