भारत

आईएनएस ऐरावत ने कार्निकोबार से मछली पकड़ने वाला पोत बचाया

31 जुलाई: आईएनएस ऐरावत को दिनांक 30 जुलाई 2021 को 23:00 बजे कार्निकोबार, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह से मछली पकड़ने के जहाज सालेथ मथ II से एक संकटकालीन फोन मिला। यह जहाज ऑपेरशन समुद्र सेतु II के अंतर्गत कोविड 19 से संबंधित राहत सामग्री की सफल आपूर्ति करने के बाद जकार्ता, इंडोनेशिया से अपनी वापसी करते हुए इधर से गुज़र रहा था। वह तुरंत सहायता प्रदान करने के लिए अपनी अधिकतम गति से मछली पकड़ने वाली नौका की ओर बढ़ा। पोर्ट ब्लेयर आधारित 20 मीटर लंबी मछली पकड़ने वाली नाव चालक दल के सात सदस्यों के साथ दिनांक 29 जुलाई 2021 की सुबह से ही गियर बॉक्स में बड़ी खराबी के कारण एमएमबी चैनल 16 पर सहायता के लिए अनुरोध करते हुए कार्निकोबार से निकल रहे थे। 25 समुद्री मील से अधिक गति से बहती तेज हवाएं, क्षेत्र में सक्रिय दक्षिण पश्चिम मानसून की वजह से 3.5 मीटर तक उठती लहरों और रुक-रुक कर होने वाली बारिश ने टोइंग के काम को अत्यंत कठिन कार्य बना दिया। फिलहाल आईएनएस ऐरावत आगे की सहायता के लिए मछली पकड़ने वाली नौका को निकटतम बंदरगाह पर ले जा रहा है।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button