भारत

अहमदाबाद विमान दुर्घटना: अब तक कुल 208 मृतकों के डीएनए सैंपल मैच हुए, 173 शव परिजनों को सौंपे गए

अहमदाबाद- 18 जून। अहमदाबाद विमान दुर्घटना में अब तक 208 मृतकों के डीएनए सैंपल का मिलान हो चुका है। इनमें से कुल 173 पार्थिव देह परिजनों को सौंपे जा चुके हैं।

सिविल अस्पताल के अधीक्षक डॉ. राकेश जोशी ने मीडिया ब्रीफिंग में बुधवार को बताया कि 14 परिवार निकट भविष्य में अपने स्वजनों के पार्थिव शरीर स्वीकार करेंगे, जबकि 12 परिवार अन्य स्वजन के डीएनए मिलान की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

उन्होंने बताया कि सौंपे गए 173 शवों में से 131 भारतीय नागरिक, 4 पुर्तगाल, 30 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई और 6 गैर-यात्री शामिल हैं। डॉ. जोशी ने सौंपे गए शवों का विस्तृत विवरण भी साझा किया।

Join WhatsApp Channel Join Now
Subscribe and Follow on YouTube Subscribe
Follow on Facebook Follow
Follow on Instagram Follow
Follow on X-twitter Follow
Follow on Pinterest Follow
Download from Google Play Store Download

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button